गुजरात-राजस्थान सड़क हादसों में 16 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

गुजरात और राजस्थान में हुए सड़क हादसों में 16 लोगों की मौत से हड़कंप मच गया. PM मोदी ने हादसों पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की.
PM मोदी
गुजरात-राजस्थान सड़क हादसों में 16 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

गुजरात के कच्छ और राजस्थान के कोटा में हुए दो भीषण सड़क हादसों में कुल 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों घटनाओं पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है. साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए आर्थिक सहायता की घोषणा की है.

मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख, घायलों को ₹50 हजार

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से जारी संदेश के मुताबिक, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से दोनों हादसों में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. वहीं, घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी.

गुजरात के कच्छ में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

गुजरात के कच्छ जिले में भुज-खावड़ा नेशनल हाईवे पर देर रात ट्रेलर और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई. हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की जान चली गई। मृतकों में दो पुरुष, दो महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं.

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना का शिकार हुआ परिवार उत्तराखंड के रहने वाले एक सेना के जवान से जुड़ा था, जो भुज में तैनात हैं. हादसे में जवान के परिवार के सदस्य और अन्य रिश्तेदारों की मौत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

राजस्थान के कोटा में श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त

राजस्थान के कोटा जिले में रविवार देर रात कोटा-उदयपुर हाईवे पर शंभूपुरा के पास श्रद्धालुओं की गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई. बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने के बाद महाराष्ट्र लौट रहे थे। इस दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. दोनों हादसों में हुई जनहानि पर प्रधानमंत्री मोदी ने दुख जताया है. केंद्र सरकार की ओर से घोषित सहायता राशि पीड़ित परिवारों और घायलों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष के माध्यम से प्रदान की जाएगी.

संबंधित खबरें

‘प्यार का पंचनामा 2’ के ऑडिशन में रिजेक्ट हो गई थीं शरवरी वाघ, लव रंजन ने बिना अनुभव के दिया था काम करने का मौका

Nvidia में जेनसन हुआंग की फिर हुई वापसी, इस्तीफे के 11 दिन बाद दोबारा बने CEO, बोर्ड ने सर्वसम्मति से लिया फैसला

अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, जानें पूरा रूट और टाइमिंग

WhatsApp Web यूजर्स सावधान! गृह मंत्रालय ने जारी की चेतावनी, गोपनीय जानकारी साझा करने से बचने की सलाह

दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला, 5 घायल, 3 की हालत गंभीर

Recommended Stories