भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

गुरदासपुर में पूर्व फौजी ने AK-47 से पत्नी और सास की हत्या के बाद खुद की जान ली

Punjab Crime News : गुरदासपुर में बीती रात एक भयानक घटना सामने आई। पीईएससीओ (PESCO) के तहत गुरदासपुर जेल में तैनात एक पूर्व फौजी ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी और सास की एके-47 से हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली।

जानकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। वह पंजाब एक्स-सर्विसमैन कॉरपोरेशन (PESCO) के तहत गुरदासपुर जेल में तैनात था। मंगलवार देर रात वह ड्यूटी के दौरान मिली एके-47 लेकर वहां से फरार हो गया। इस कदम से उसके इरादों पर सवाल उठने लगे थे, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि वह इतनी गंभीर हरकत करेगा।

ससुराल में AK-47 से पत्नी और सास की हत्या

जैसे ही गुरप्रीत फरार हुआ, वह सीधे दोरांगला गांव में अपनी ससुराल पहुंचा, जहां उसकी पत्नी और सास मौजूद थीं। बताया जा रहा है कि गुरप्रीत और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से झगड़ा चल रहा था। घर पहुंचते ही उसने गुस्से में एके-47 से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों से उसकी पत्नी और सास की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। वारदात की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी डर के मारे घरों से बाहर नहीं निकले।

पुलिस कार्रवाई में आरोपी ने आत्महत्या की

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे इलाके को घेर लिया। जब पुलिस ने गुरप्रीत को पकड़ने की कोशिश की, तो उसने आत्मसमर्पण करने की बजाय एके-47 से खुद को गोली मार ली। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि यह मामला घरेलू विवाद से जुड़ा हुआ था। गुरप्रीत और उसकी पत्नी के रिश्तों में लंबे समय से तनाव था, जो अंतत: हत्या तक पंहुच गया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल एके-47 और सभी कारतूस बरामद कर लिए हैं।

यह भी पढ़ें : पंजाब में अब हरियाली और बिजली का कमाल: जानें कैसे निवेशक बनेंगे हरित ऊर्जा के हीरो

संबंधित खबरें

ICC ने यशस्वी जायसवाल और आसिथा फर्नांडो पर लगाया भारी भरकम जुर्माना, अब नहीं करेंगे ऐसी गलती..।।

15 सितंबर से पहले फिर संसद सत्र?, महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी

टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत ने बनाया नया रिकॉर्ड, 36 टेस्ट में ही किया MS धोनी का रिकार्ड ध्वस्त

अक्षय खन्ना बने असुरों के गुरु, महाकाली का खौफनाक टीजर आउट

‘गिरगिट भी शर्मा जाए…’ रायबरेली में CM योगी का अजय राय पर हमला, बोले- बजरंग बली के सामने दंडवत, फिर मछली की दावत

Recommended Stories