Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहादत दिवस पर भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने संगत में शामिल होकर की ये अरदास

New delhi : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को संगत में शामिल होकर प्रदेश की तरक्की और पंजाबी भाइयों की खुशहाली के लिए अरदास की।

गुरुद्वारा बाबा बुढ़ा दल छावनी में आयोजन

दोनों नेताओं ने दिल्ली स्थित गुरुद्वारा बाबा बुढ़ा दल छावनी में श्री गुरु तेग बहादुर जी और महान सिख शहीदों भाई मती दास जी, भाई सती दास जी और भाई दयाला जी के 350वें शहादत दिवस की याद में आयोजित श्री अखंड पाठ साहिब के भोग समारोह के बाद की गई अरदास में हिस्सा लिया। वे शुक्राने के लिए पहुंची बड़ी संख्या में संगत के साथ शामिल हुए और सबकी भलाई के लिए अरदास की। दोनों नेताओं ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहादत दिवस संबंधी आयोजनों के दौरान सेवा करने का अवसर मिलना उनके लिए बहुत गर्व की बात है।

गुरु ग्रंथ साहिब जी का संदेश

इस मौके पर मुख्यमंत्री और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि सिख धर्म ने दुनिया में बराबरी और धर्मनिरपेक्षता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी हर इंसान के लिए भाईचारे, धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद का प्रकाश स्तंभ हैं। अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाबियों को, खासकर सिखों को, महान सिख गुरुओं से कुर्बानी और बहादुरी का जज्बा विरासत में मिला है, जिन्होंने अत्याचार, जुल्म और अन्याय के खिलाफ लड़ना सिखाया।

आयोजन को यादगार बनाने के प्रयास

मुख्यमंत्री और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि राज्य सरकार का यह फ़र्ज़ है कि वह हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा सुरक्षित रखे। उन्होंने कहा कि दुनिया भर के लाखों-करोड़ों लोगों की इच्छा है कि श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहादत दिवस गुरु साहिब की सर्वोच्च कुर्बानी के अनुरूप बड़े स्तर पर मनाया जाए। अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने कहा कि दुनिया भर के लाखों-करोड़ों लोगों की उम्मीदों के अनुसार राज्य सरकार ने आयोजनों को यादगार बनाने के लिए विनम्र प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और पंजाब के लोग इस शानदार और पवित्र ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनकर स्वयं को अत्यंत भाग्यशाली मानते हैं।

यह भी पढ़ें गायक जुबिन गर्ग की मौत एक सुनियोजित हत्या? CM हिमंता बिस्वा सरमा का बड़ा खुलासा

संबंधित खबरें

IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषी। उत्तर-पूर्वी दिल्ली

गुजरात में बढ़ी चिंता, बच्चों में मिले चांदीपुरा वायरस जैसे लक्षण गुजरात में चांदीपुरा वायरस

इजरायल में 27 अक्टूबर 2026 को होंगे संसदीय चुनाव, 50 साल में पहली बार कोई

27 जुलाई से शनि वक्री, वृष, मिथुन, सिंह और धनु राशि पर होगा लाभ। वैदिक

ICC Player of the Month के लिए भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल और श्री चरणी हुए

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी रिपोर्ट, अगली सुनवाई

अरुणाचल में भारी बारिश और बाढ़ से 97,000 लोग प्रभावित, 7 की मौत। अरुणाचल प्रदेश

सुप्रीम कोर्ट ने 27 अपीलकर्ताओं को विदेशी घोषित करने वाले गुवाहाटी हाई कोर्ट के फैसले

खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड को कोचिंग विवाद में कोर्ट से जमानत मिली। बिहार

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर आई है.

बेंगलुरु में चार महीने पुरानी लव मैरिज के बाद नवविवाहिता ने फांसी लगाई, सुसाइड नोट

यूपी में 182 PCS अधिकारियों का प्रशासनिक फेरबदल, SDM समेत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी।