गुरुग्राम के PAUL रेस्टोरेंट के सैंडविच में मिला जिंदा कीड़ा, वीडियो वायरल

गुरुग्राम के वन होराइजन सेंटर (OHC) स्थित मशहूर 'पॉल' (Paul) रेस्टोरेंट से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ग्राहक को परोसे गए सैंडविच के अंदर सफेद रंग का जिंदा कीड़ा रेंगता हुआ पाया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है।
PAUL रेस्टोरेंट

गुरुग्राम के वन होराइजन सेंटर (OHC) स्थित मशहूर PAUL रेस्टोरेंट में सैंडविच के अंदर जिंदा कीड़ा मिलने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सैंडविच के अंदर सफेद रंग का कीड़ा रेंगता हुआ दिखाई दे रहा है।

आधा सैंडविच खाने के बाद दिखा कीड़ा

जानकारी के मुताबिक, सुलभ माथुर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अपने दोस्तों के साथ ब्रेकफास्ट करने रेस्टोरेंट पहुंचे थे। उन्होंने करीब 6-7 अलग-अलग डिश ऑर्डर की थीं, जिसमें सैंडविच भी शामिल था।

खाना आने के बाद सुलभ ने सैंडविच खाना शुरू किया। आरोप है कि करीब आधा सैंडविच खाने के बाद उन्हें ब्रेड के अंदर एक जिंदा कीड़ा दिखाई दिया। इसके बाद टेबल पर मौजूद लोग हैरान रह गए। वायरल वीडियो में एक युवती हैरानी से “ओ माय गॉड, दिस इज अ वेरी बिग वॉर्म” कहती हुई सुनाई दे रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सुलभ माथुर ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो सामने आने के बाद यह तेजी से वायरल हो गया। लोग रेस्टोरेंट में खाने की क्वालिटी और साफ-सफाई को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

सुलभ ने बाद में रेस्टोरेंट की ओर से मिले जवाब का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया। उनके मुताबिक, रेस्टोरेंट प्रबंधन ने फोन और मैसेज के जरिए उनसे संपर्क किया और घटना के लिए माफी मांगी।

रेस्टोरेंट ने कहा- घटना दुर्भाग्यपूर्ण

रेस्टोरेंट के प्रतिनिधि ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की सुरक्षा और खाने की गुणवत्ता उनकी प्राथमिकता है। साथ ही, मामले की आंतरिक जांच की जा रही है, ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो।

सुलभ के मुताबिक, रेस्टोरेंट की ओर से रजनीश नाम के एक व्यक्ति ने उन्हें फोन किया और व्यक्तिगत रूप से माफी मांगी।

हालांकि, सुलभ ने रेस्टोरेंट के जवाब को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि इतनी गंभीर लापरवाही के बाद सिर्फ सामान्य जवाब देकर मामले को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि कुछ लोगों ने PAUL के दूसरे आउटलेट्स से जुड़े अपने ऐसे ही अनुभव उनके साथ शेयर किए हैं।

फिलहाल इस मामले में रेस्टोरेंट की आंतरिक जांच की बात कही गई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद लोग घटना को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

संबंधित खबरें

CJP Protest: प्रदर्शन से पहले गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में 24 घंटे इंटरनेट बंद

Bypoll Results 2026: नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की जीत, तमिलनाडु में विजय की TVK का दबदबा

यूपी की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, BJP के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार चुने गए, देखें LIST

भारतीय मूल की नवी पिल्लई को शांति का नोबेल, ट्रंप को नहीं मिला पुरस्कार

मेट्रो के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त टिप्पणी, कहा- “मक्खी मारने के लिए हथौड़े की जरूरत क्यों”

Recommended Stories

CJP Protest: प्रदर्शन से पहले गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में 24 घंटे इंटरनेट बंद

Bypoll Results 2026: नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की जीत, तमिलनाडु में विजय की TVK का दबदबा

यूपी की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, BJP के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार चुने गए, देखें LIST

भारतीय मूल की नवी पिल्लई को शांति का नोबेल, ट्रंप को नहीं मिला पुरस्कार

मेट्रो के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त टिप्पणी, कहा- “मक्खी मारने के लिए हथौड़े की जरूरत क्यों”