हापुड़: सरफिरे युवक ने मचाया उत्पात, सड़क किनारे रखी भगवान की मूर्तियां व मंदिर तोड़े, घटना सीसीटीवी में कैद।

हापुड़ के गढ़ रोड पर एक युवक ने सड़क किनारे रखी भगवान की मूर्तियों और मंदिरों में तोड़फोड़ की. पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हुई, पुलिस जांच में जुटी है.
हापुड़
हापुड़ में सरफिरे युवक ने तोड़ी भगवान की मूर्तियां

हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गढ़ रोड पर एक सरफिरे युवक ने जमकर उत्पात मचाया. युवक ने सड़क किनारे मूर्तियां बेचने वाले दुकानदार की भगवान की मूर्तियां और मंदिर तोड़ दिए.

बताया जा रहा है कि युवक ने अचानक आकर मूर्तियों पर हमला कर दिया. उसने रखी हुई मूर्तियां उठा-उठाकर जमीन पर पटक दीं, जिससे कई मूर्तियां टूट गईं. साथ ही छोटे-छोटे मंदिर भी तोड़ दिए। इससे मूर्ति विक्रेता का काफी नुकसान हो गया.

पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने पहले भी इस तरह की घटना को अंजाम दिया है. इस बार भी सरफिरे की करतूत पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी.

पीड़ित दुकानदार श्रीनिवास

संबंधित खबरें

UP चुनाव 2027 से पहले बड़ा उलटफेर, 221 दिनों में 18.84 लाख नए वोटर जुड़े

ASEAN Summit 2026: पीएम मोदी का दुनिया को संदेश, प्रतिस्पर्धा नहीं सहयोग से बनेगा भविष्य

दिल्ली में बड़ा हादसा! ढाई मंजिला मकान की छत गिरी, मलबे में दबे 6 लोग

पिता की संपत्ति में बेटी ने मांगा बराबर हक, TVS परिवार में बढ़ी तकरार

IPL 2027: क्या CSK छोड़ेंगे एमएस धोनी? प्रशांत वीर समेत कई खिलाड़ियों की छुट्टी संभव

Recommended Stories