हरमनप्रीत कौर ने भी नहीं मिलाया हाथ, देखती रह गईं सना फातिमा, पाकिस्तान की भारी बेइज्जती

Handshake Controversy : एशिया कप 2025 में भारतीय पुरुष टीम ने पाकिस्तान टीम से हाथ नहीं मिलाया था, जिसके बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान ने काफी हो-हल्ला मचाया था। पाकिस्तान ने इसे **खेल भावना के ख़िलाफ़** कदम बताया था। अब **महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025** का महामुकाबला शुरू हो चुका है। भारतीय महिला टीम की कप्तान **हरमनप्रीत कौर** ने भी पाकिस्तान की कप्तान **सना फातिमा** से हाथ नहीं मिलाया, जिसके बाद सना फातिमा हरमनप्रीत का मुँह देखती रह गईं।

हरमनप्रीत कौर ने सना फातिमा से नहीं मिलाया हाथ

महिला वर्ल्ड कप में अबतक भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही है। श्रीलंका के ख़िलाफ़ पहला मुक़ाबला जीतने के बाद आज दूसरा मुक़ाबला पाकिस्तान से **प्रेमादासा स्टेडियम** में हो रहा है। टॉस के दौरान जब दोनों कप्तान, हरमनप्रीत कौर और फातिमा सना, सिक्का उछालने के बाद एक-दूसरे के सामने आईं, तो उन्होंने **औपचारिक रूप से दूरी बनाए रखी**। दोनों कप्तानों ने न तो हाथ मिलाया और न ही कोई व्यक्तिगत अभिवादन किया। इससे **पाकिस्तानी टीम को तगड़ा झटका** लगा। महिला टीम ने यह कदम **पहलगाम में हुए आतंकी हमले** के विरोध में उठाया है। इस दौरान पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले फ़ील्डिंग करने का फ़ैसला किया है।

सूर्यकुमार यादव ने भी सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया था

बता दें, पुरुष एशिया कप 2025 के दौरान **सूर्यकुमार यादव** ने भी पाकिस्तान के कप्तान **सलमान आगा** से हाथ नहीं मिलाया था, जिसको लेकर काफ़ी विवाद हुआ था। इस दौरान टीम इंडिया ने **पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB)** और **एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC)** के अध्यक्ष **मोहसिन नकवी** से ट्रॉफ़ी लेने से भी इनकार कर दिया था। इसके बाद मोहसिन नकवी ट्रॉफ़ी अपने साथ लेकर चले गए थे। ये विवाद अभी तक सुलझा नहीं है।

यह भी पढ़ें : भारत-चीन संबंधों को मिलेगी नई उड़ान: अक्टूबर से फिर शुरू होंगी सीधी फ्लाइट्स, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि

संबंधित खबरें

CJP Protest: प्रदर्शन से पहले गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में 24 घंटे इंटरनेट बंद

Bypoll Results 2026: नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की जीत, तमिलनाडु में विजय की TVK का दबदबा

यूपी की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, BJP के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार चुने गए, देखें LIST

भारतीय मूल की नवी पिल्लई को शांति का नोबेल, ट्रंप को नहीं मिला पुरस्कार

मेट्रो के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त टिप्पणी, कहा- “मक्खी मारने के लिए हथौड़े की जरूरत क्यों”

Recommended Stories