Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

IND VS ENG : वैभव के डेब्यू से डरा इंग्लैंड, कप्तान ने वैभव के डेब्यू से पहले ही दी प्लान की गीदड़ भभकी

IND vs ENG
IND vs ENG

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए कहा कि अगर उन्हें डेब्यू का मौका मिलता है तो इंग्लैंड उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का सामना करने के लिए पूरी रणनीति के साथ मैदान में उतरेगा।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने से पहले 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी चर्चा के केंद्र में हैं, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू से पहले ही उनकी बल्लेबाजी का असर इंग्लैंड के ड्रेसिंग रूम तक पहुंच गया है, इंग्लैंड के टी20 कप्तान हैरी ब्रूक ने वैभव की प्रतिभा की खुलकर तारीफ की, लेकिन साथ ही यह भी साफ कर दिया कि अगर उन्हें पहले टी20 में मौका मिलता है तो मेजबान टीम पूरी तैयारी के साथ उनका सामना करेगी।

हैरी ब्रूक ने की वैभव की तारीफ

पहले टी20 मुकाबले से पहले मीडिया से बातचीत में हैरी ब्रूक ने कहा कि वैभव ने बेहद कम उम्र में जो उपलब्धियां हासिल की हैं, वह किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए असाधारण हैं।

ब्रूक ने कहा, “वह निश्चित रूप से बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। 15 साल की उम्र में उन्होंने जो किया है, वह अविश्वसनीय है। अगर वह खेलते हैं तो उनके खिलाफ खेलने का इंतजार रहेगा। लेकिन हमने उनके लिए अपनी रणनीति तैयार कर रखी है। हमारा प्रयास यही होगा कि हम पूरी तैयारी के साथ उतरें ताकि हमारी जीत की संभावना बढ़े।”

डेब्यू पर अब भी बना हुआ है सस्पेंस

वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टी20 टीम में जगह मिली थी, लेकिन आयरलैंड दौरे पर उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला, अब इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में भी उनकी प्लेइंग इलेवन में जगह को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है, क्रिकेट विशेषज्ञों की राय भी इस मुद्दे पर बंटी हुई है। कुछ पूर्व खिलाड़ियों का मानना है कि वैभव को तुरंत मौका मिलना चाहिए, जबकि कुछ का कहना है कि टीम मैनेजमेंट को सही समय का इंतजार करना चाहिए।

15 साल की उम्र में दुनिया की नजरें

आईपीएल 2026 में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से वैभव सूर्यवंशी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। उनकी बेखौफ बल्लेबाजी और बड़े शॉट खेलने की क्षमता ने उन्हें भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा सितारा बना दिया है। यही वजह है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने से पहले ही विपक्षी टीम उनके खेल का विश्लेषण कर रही है और उनके खिलाफ रणनीति तैयार कर चुकी है, अगर वैभव को पहले टी20 में मौका मिलता है तो उनके पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यादगार शुरुआत करने का सुनहरा अवसर होगा। वहीं इंग्लैंड की कोशिश होगी कि इस युवा बल्लेबाज को शुरुआती ओवरों में ही दबाव में रखा जाए।

पहले टी20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग XI

  • फिल सॉल्ट
  • जोस बटलर (विकेटकीपर)
  • हैरी ब्रूक (कप्तान)
  • जैकब बेथेल
  • टॉम बैंटन
  • सैम करन
  • विल जैक्स
  • लियाम डॉसन
  • आदिल राशिद
  • ल्यूक वुड
  • साकिब महमूद

भारत की संभावित प्लेइंग XI

  • अभिषेक शर्मा
  • संजू सैमसन / वैभव सूर्यवंशी
  • ईशान किशन (विकेटकीपर)
  • श्रेयस अय्यर (कप्तान)
  • तिलक वर्मा
  • शिवम दुबे
  • अक्षर पटेल
  • हर्षित राणा
  • अर्शदीप सिंह
  • प्रिंस यादव
  • वरुण चक्रवर्ती
  • इंग्लैंड का टी20 स्क्वॉड

फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड, जॉर्डन कॉक्स, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद और सोनी बेकर।

भारत का टी20 स्क्वॉड

संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वॉशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई।

संबंधित खबरें

राहुल-खरगे की लाल किले से दुरी पर सियासत, सरकार ने दिखाया UPA के टाइम पर कहाँ बैठते थे जेटली-सुषमा

चंडीगढ़ में कौमी इंसाफ मोर्चा के प्रदर्शन में बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज,सिख कैदियों की रिहाई की मांग

झारखंड छात्र आंदोलन: स्वतंत्रता दिवस पर रांची में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर

क्या सोनिया गांधी ने वंदे मातरम का पूरा गायन रोकने का इशारा किया? BJP के आरोप पर कांग्रेस ने दी सफाई

‘भारत को विश्व गुरु बनाना है, मानवता के जीवन में सार्थक योगदान देने वाला राष्ट्र बनाना है’, स्वतंत्रता दिवस पर बोले मोहन भागवत

Recommended Stories

राहुल-खरगे की लाल किले से दुरी पर सियासत, सरकार ने दिखाया UPA के टाइम पर कहाँ बैठते थे जेटली-सुषमा

चंडीगढ़ में कौमी इंसाफ मोर्चा के प्रदर्शन में बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज,सिख कैदियों की रिहाई की मांग

झारखंड छात्र आंदोलन: स्वतंत्रता दिवस पर रांची में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर

क्या सोनिया गांधी ने वंदे मातरम का पूरा गायन रोकने का इशारा किया? BJP के आरोप पर कांग्रेस ने दी सफाई

‘भारत को विश्व गुरु बनाना है, मानवता के जीवन में सार्थक योगदान देने वाला राष्ट्र बनाना है’, स्वतंत्रता दिवस पर बोले मोहन भागवत