Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

रुपये से लेकर डॉलर और ज्वेलरी तक… सात आरोपियों से क्या-क्या हुआ बरामद? पढ़ें पूरा कच्चा चिट्ठा

राम मंदिर
राम मंदिर केस में बड़ा ट्विस्ट!

राम मंदिर चढ़ावा हेराफेरी मामले में गिरफ्तार सात आरोपियों के पास से करोड़ों रुपये की नकदी, अमेरिकी डॉलर और आभूषण बरामद हुए हैं, जबकि एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट 10 जुलाई के बाद आने की संभावना है।

अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी मामले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच से जुड़े दस्तावेज़ों के अनुसार, गिरफ्तार सात आरोपियों के पास से करोड़ों रुपये की नकदी, अमेरिकी डॉलर और आभूषण बरामद किए गए हैं। पूछताछ के दौरान सात आरोपियों ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि मंदिर के चढ़ावे की गिनती के दौरान रकम की हेराफेरी की गई थी। दस्तावेज़ों में यह भी उल्लेख है कि पुलिस कार्रवाई से पहले ट्रस्ट ने आरोपियों से कुछ रकम वापस ले ली थी।

आरोपी 1 – अविनाश शुक्ला के पास से सबसे ज्यादा बरामदगी

मुख्य आरोपियों में शामिल अविनाश शुक्ला से पुलिस ने जेल में करीब तीन घंटे तक पूछताछ की। पुलिस दस्तावेज़ों के अनुसार, उसने पूछताछ में कथित तौर पर स्वीकार किया कि चढ़ावे की गिनती के दौरान चोरी और गबन हुआ था तथा बची हुई रकम ट्रस्ट को लौटाने की बात भी कही गई थी।

उसकी निशानदेही पर पुलिस ने ट्रस्ट की ओर से रखी गई नकदी बरामद की। उसके पास से 20,39,220 रुपये, 1,121 अमेरिकी डॉलर, चांदी जैसी धातु की एक वस्तु तथा पीली धातु की दो चेन और एक अंगूठी बरामद होने का दावा किया गया है। अब तक की जांच में सबसे अधिक नकदी इसी आरोपी के पास से मिलने की बात सामने आई है।

अविनाश शुक्ला से बरामद नकदी

  • ₹500 के 3,609 नोट – ₹18,04,500
  • ₹200 के 579 नोट – ₹1,15,800
  • ₹100 के 1,182 नोट – ₹1,18,200
  • ₹50 के 5 नोट – ₹250
  • ₹20 के 21 नोट – ₹420
  • ₹10 के 5 नोट – ₹50

कुल नकदी: ₹20,39,220

बरामद अमेरिकी डॉलर

  • 100 डॉलर के 8 नोट – 800 डॉलर
  • 50 डॉलर के 2 नोट – 100 डॉलर
  • 20 डॉलर के 9 नोट – 180 डॉलर
  • 10 डॉलर के 3 नोट – 30 डॉलर
  • 5 डॉलर के 2 नोट – 10 डॉलर
  • 1 डॉलर का 1 नोट – 1 डॉलर

कुल: 1,121 अमेरिकी डॉलर

आरोपी 2 – अनुकल्प मिश्रा से 16.82 लाख रुपये बरामद

पुलिस के मुताबिक, 26 जून 2026 को पूछताछ के दौरान अनुकल्प मिश्रा ने भी कथित तौर पर चढ़ावे की रकम में हेराफेरी की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर ट्रस्ट की मौजूदगी में 16,82,040 रुपये बरामद किए गए।

आरोपी 3 – लवकुश मिश्रा से 14.25 लाख रुपये मिले

जांच दस्तावेज़ों के अनुसार, लवकुश मिश्रा के पास से 14,25,000 रुपये बरामद किए गए हैं।

आरोपी 4 – रमाकांत मिश्रा से 7.32 लाख रुपये बरामद

पुलिस के मुताबिक, रमाकांत मिश्रा की निशानदेही पर 7,32,170 रुपये बरामद किए गए।

आरोपी 5 – मनीष कुमार यादव से 2 लाख रुपये मिले

राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू के भतीजे मनीष कुमार यादव के पास से 2,00,000 रुपये बरामद होने का दावा किया गया है।

आरोपी 6 – करूणेश पांडेय से 18.07 लाख रुपये बरामद

पुलिस दस्तावेज़ों के अनुसार, करूणेश पांडेय के पास से 18,07,063 रुपये बरामद किए गए।

आरोपी 7 – राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू से 1 लाख रुपये बरामद

मुख्य आरोपियों में शामिल राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू के पास से 1,00,000 रुपये बरामद होने का उल्लेख जांच दस्तावेज़ों में किया गया है।

10 जुलाई के बाद आ सकती है एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट

सूत्रों के मुताबिक, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी अपनी अंतिम रिपोर्ट 10 जुलाई के बाद सौंप सकती है। अब तक की जांच में राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू और अविनाश शुक्ला को कथित घोटाले के प्रमुख किरदारों में माना जा रहा है। जांच का दायरा अभी भी जारी है और कई अन्य पदाधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। अंतिम रिपोर्ट के बाद इस मामले में और लोगों के खिलाफ कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

संबंधित खबरें

राहुल-खरगे की लाल किले से दुरी पर सियासत, सरकार ने दिखाया UPA के टाइम पर कहाँ बैठते थे जेटली-सुषमा

चंडीगढ़ में कौमी इंसाफ मोर्चा के प्रदर्शन में बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज,सिख कैदियों की रिहाई की मांग

झारखंड छात्र आंदोलन: स्वतंत्रता दिवस पर रांची में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर

क्या सोनिया गांधी ने वंदे मातरम का पूरा गायन रोकने का इशारा किया? BJP के आरोप पर कांग्रेस ने दी सफाई

‘भारत को विश्व गुरु बनाना है, मानवता के जीवन में सार्थक योगदान देने वाला राष्ट्र बनाना है’, स्वतंत्रता दिवस पर बोले मोहन भागवत

Recommended Stories

राहुल-खरगे की लाल किले से दुरी पर सियासत, सरकार ने दिखाया UPA के टाइम पर कहाँ बैठते थे जेटली-सुषमा

चंडीगढ़ में कौमी इंसाफ मोर्चा के प्रदर्शन में बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज,सिख कैदियों की रिहाई की मांग

झारखंड छात्र आंदोलन: स्वतंत्रता दिवस पर रांची में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर

क्या सोनिया गांधी ने वंदे मातरम का पूरा गायन रोकने का इशारा किया? BJP के आरोप पर कांग्रेस ने दी सफाई

‘भारत को विश्व गुरु बनाना है, मानवता के जीवन में सार्थक योगदान देने वाला राष्ट्र बनाना है’, स्वतंत्रता दिवस पर बोले मोहन भागवत