भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20 मैच आज, जानें प्लेइंग इलेवन और मैच की पूरी रिपोर्ट

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला T20 मुकाबला आज खेला जाएगा। जानें मैच का समय, संभावित Playing XI, टीमों की तैयारी और मुकाबले से जुड़ी हर अहम जानकारी।
IND vs WI 1st T20
भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20 मैच आज

आज टीम इंडिया और वेस्टइंडीज़ का पहला टी20 मैच इकाना स्टेडियम लखनऊ में खेला जायेगा. दोनों टीम पूर्व में टी20 वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी है इस वज़ह से इनका मुकालबा देखना काफी दिलचस्प होगा. मैच लखनऊ इकाना स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से स्टार्ट होगा. इस सीरीज में नए कप्तान श्रेयस अय्यर के सामने कई नई चुनौती होगी, क्योंकि टी20 में वेस्टइंडीज की अपनी एक अलग पहचान है. बात करे पिछले मैचों की तो वेस्टइंडीज भारत को उसके घरेलु मैदान पर पिछले सात सालो में एक भी टी20 मैच नहीं हरा पाया है. लेकिन इस बार कप्तानी कर रहे शाई होप वाली कैरेबियाई टीम में एक से बढ़ कर एक धुरंधर भरे है. अब देखना आज के मैच में कितना कमाल कर पाते हैं. आज के मैच लखनऊ की पिच और दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन मैच के परिणाम में बड़ी भूमिका निभाएगी.

पिच की रिपोर्ट

अगर हम इकाना स्टेडियम के पिच की बात करे तो ये बैटिंग करने के लिए काफी कठिन मानी जाती है. 2023 में यहाँ भारत और न्यूज़ीलैंड के बिच टी20 मैच खेला गया था. उसमे भारतीय टीम ने 19.5 ओवर में 100 रन का टारगेट चेज किया था. यह एक ऐसा मौका रहा जब इस स्टेडियम पर कोई सफ़ल रेंज चेज हुआ था. इकाना स्टेडियम का चेजिंग रिकॉर्ड बहुत ख़राब रहा है.
ये पिच स्पिनर और स्लोवर बॉलर के लिए काफी अच्छी साबित होती है. बल्लेबाजों के लिए यहाँ बड़े शॉट खेलना काफ़ी मुश्किल हो जाता है.

भारत VS वेस्टइंडीज

आज तक टी20 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टोटल 31 मैच खेले गए है. जिसमे 20 बार इंडिया विजयी हुई है. 10 बार वेस्टइंडीज जीता और उनके एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकल सका. इकाना स्टेडियम पर भारत और वेस्टइंडीज का एकमात्र टी20 मैच 2018 में हुआ था. उस मुकाबले में कैरेबियाई टीम 71 रनों से हार गई थी.

मैच प्रिडिक्शन

हेड-टू-हेड आंकड़े और मौजूदा फॉर्म साफ दर्शाती है कि पहले टी20 मैच में टीम इंडिया के जीतने की अधिक संभावना है. वेस्टइंडीज की टीम पिछली 4 द्विपक्षीय सीरीज में केवल एक सीरीज जीत सकी.

भारत की संभावित प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव/मयंक यादव
वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग XI: कामिल पूरन, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोस्टन चेज़, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, कीमो पॉल, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, शमर जोसेफ

संबंधित खबरें

‘खानदान में जन्म लेने भर से PM नहीं बन सकते, जनादेश चाहिए तो सेवा कीजिए’, राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का हमला

स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज में कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, सभी को सुरक्षित निकाला गया

IndiGo ने बढ़ाया फ्लाइट फ्यूल चार्ज, उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू बोले- ‘एयरलाइंस और OMCs से बात जारी’

भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20 मैच आज, जानें प्लेइंग इलेवन और मैच की पूरी रिपोर्ट

राहुल गांधी पर BJP का करारा हमला, कहा- “विधानसभा चुनावों में कभी मेहनत नहीं की, अब लगा रहे……….”

Recommended Stories