भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली आगामी सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। इस बार चयन समिति ने टीम में कुछ चौंकाने वाले बदलाव किए हैं। टीम के ऐलान के साथ ही साफ हो गया है कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे।
चयनकर्ताओं ने अनुभव और युवा जोश का संतुलन बनाते हुए टीम में कुछ अहम बदलाव किए हैं। टीम में स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की फिर से एंट्री हुई है। इन दोनों खिलाड़ियों के आने से टीम को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली यह सीरीज भारतीय टीम के लिए काफी अहम मानी जा रही है। टीम के सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिए जाने और नए चेरो को मौका मिलने से प्लेइंग इलेवन का समीकरण भी बदल सकता है। चयनकर्ताओं द्वारा चुनी गई इस नई टीम से खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।