Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

ईरान की ट्रंप को खुली चेतावनी: ‘इस बार निशाना नहीं चूकेगा’, पश्चिम एशिया में बढ़ा जंग का खतरा

ईरान की ट्रंप को खुली चेतावनी

पश्चिमी एशिया पहले से ही तनाव की आग में झुलस रहा है, और अब ईरान ने सीधे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खुली धमकी देकर अंतरराष्ट्रीय हालात को बेहद गंभीर बना दिया है। ऐसा लगता है मानो बारूद के ढेर पर चिंगारी गिर चुकी है। ईरान के सरकारी टीवी पर हाल ही में प्रसारित किए गए एक वीडियो ने दुनिया भर में हलचल मचा दी है, जिसमें ट्रंप को गोलीकांड की याद दिलाते हुए सीधे पलटवार किया गया है।

ईरान में बीते करीब तीन हफ्तों से बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। शुरुआत महंगाई, बेरोजगारी और गिरती अर्थव्यवस्था के खिलाफ हुई थी, लेकिन अब ये प्रदर्शन सीधे सरकार विरोधी आंदोलन में बदल चुके हैं। हालांकि, ईरानी सरकार का आरोप है कि ये हिंसा और मौतें विदेशी ताकतों की साजिश का परिणाम हैं। तेहरान का साफ कहना है कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियां और इजराइल की मोसाद ईरान को अस्थिर करने की कोशिश कर रही हैं, और इन प्रदर्शनों को हवा दे रहे हैं।

इसी आरोप के बीच, ईरान ने अमेरिका को न सिर्फ चेतावनी दी है बल्कि राष्ट्रपति ट्रंप को लेकर बेहद उकसाने वाला संदेश भी दुनिया के सामने रख दिया है। ईरान के सरकारी टेलीविजन पर हाल ही में प्रसारित वीडियो में जुलाई 2024 में अमेरिका के पेंसिलवेनिया के बटलर शहर में हुई उस चुनावी रैली की तस्वीर दिखाई गई, जहां ट्रंप पर गोली चलाने की कोशिश हुई थी। उसी तस्वीर के साथ स्क्रीन पर फारसी भाषा में एक खतरनाक लाइन लिखी थी, जिसका अनुवाद है – “इस बार गोली निशाने से नहीं चूकेगी।” यह संदेश अब तक की सबसे खुली और आक्रामक धमकी माना जा रहा है।

यह धमकी ऐसे वक्त आई है जब डोनाल्ड ट्रंप खुद लगातार ईरान को कड़ी चेतावनी दे रहे हैं। 13 जनवरी को एक इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कहा था कि अगर ईरानी सरकार प्रदर्शनकारियों पर दमन और फांसी जैसी कार्रवाइयों को जारी रखती है तो अमेरिका जोरदार जवाब देगा। ट्रंप पहले भी ईरान पर शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा का आरोप लगा चुके हैं। ईरान ने इन बयानों को अपने आंतरिक मामलों में सीधा हस्तक्षेप बताया है और आरोप लगाया है कि अमेरिका सैन्य कार्रवाई का बहाना बना रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान और अमेरिका के बीच चल रही यह जुबानी जंग अब किसी बड़े टकराव में बदल सकती है। ईरान गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है, जहां उसकी मुद्रा रियाल रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच चुकी है, जिसने आम लोगों के गुस्से को और हवा दी है।

फिलहाल हालात बेहद नाजुक हैं। ट्रंप को दी गई यह सीधी और आक्रामक चेतावनी सिर्फ एक बयान नहीं, बल्कि पूरे पश्चिमी एशिया के लिए खतरे की घंटी है, जिसके परिणाम आने वाले दिनों में स्पष्ट होंगे।

संबंधित खबरें

नई दिल्ली, 10 जुलाई। भारत अपडेट के मैनेजिंग एडिटर प्रेम शंकर सिंह को पत्रकारिता और

आयरलैंड के साथ दो मैचों में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली

फु क्वोक, वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, 21 सुरक्षित, भारतीय

भूपेश बघेल ने पंजाब कांग्रेस में चन्नी-वडिंग विवाद सुलझाया, टिकट बंटवारे में गुट को भरोसा

भारत-न्यूजीलैंड FTA से भारतीय निर्यात और निवेश में बड़ा फायदा, डेयरी सेक्टर सुरक्षित। 40 साल

जयपुर की आयुषी ने मां की हत्या की सुपारी देने के मामले में नया खुलासा,

भारत-न्यूजीलैंड ने 2030 तक रणनीतिक साझेदारी के लिए 18 समझौतों पर मुहर लगाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र

INS महेंद्रगिरि नौसेना में शामिल, ब्रह्मोस से लैस और स्वदेशी फ्रिगेट.भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत

संजू सैमसन को टीम से बाहर करने पर पार्थिव पटेल ने उठाए सवाल, वैभव सूर्यवंशी

ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी, सीजफायर खत्म और हजारों मिसाइलें तैयार, पश्चिम एशिया में

लाडकी बहिण योजना में महिलाओं को मिल सकती है बड़ी राहत, केंद्र समिति ने राशि

बारिश में कार वाइपर की कट-कट आवाज से परेशान हैं? नई ब्लेड खरीदने से पहले