भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

आमिर खान को मारने वाले के परिवार को दूंगा 5 करोड़ रूपये : जगद्गुरु परमहंस आचार्य के बयान पर बड़ा विवाद

जगद्गुरु परमहंस आचार्य
जगद्गुरु परमहंस आचार्य

नितेश राणे के बयान के समर्थन में बोले जगद्गुरु परमहंस, आमिर खान को लेकर विवादित टिप्पणी से मचा सियासी बवाल

अभिनेता आमिर खान को लेकर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे की टिप्पणी पर शुरू हुआ विवाद अब और गहरा हो गया है. अयोध्या स्थित तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने नितेश राणे के बयान का समर्थन करते हुए आमिर खान के खिलाफ बेहद विवादित बयान दिया है, उन्होंने सार्वजनिक रूप से ऐसा बयान दिया, जिसमें आमिर खान को नुकसान पहुंचाने वाले व्यक्ति के परिवार को 5 करोड़ रुपये देने का दावा किया गया.

क्या कहा जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने?

जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने आमिर खान की निजी जिंदगी और उनकी शादियों का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि अभिनेता समाज में “लव जिहाद” को बढ़ावा देने का संदेश दे रहे हैं. उन्होंने महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि यह कोई आरोप नहीं बल्कि “हकीकत” है, इसके बाद उन्होंने आमिर खान के खिलाफ हिंसक टिप्पणी करते हुए दावा किया कि जो व्यक्ति अभिनेता को नुकसान पहुंचाएगा, उसके परिवार को 5 करोड़ रुपये दिए जाएंगे और कानूनी खर्च भी वहन किया जाएगा, यह बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

हिंसक बयान पर बढ़ा विवाद

परमहंस आचार्य ने अपने बयान में यह भी कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और उन्होंने “लव जिहाद” के मुद्दे को लेकर कई विवादित दावे किए. उनके बयान को लेकर विभिन्न वर्गों में आलोचना शुरू हो गई है. फिलहाल इस बयान पर पुलिस या प्रशासन की ओर से किसी कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

नितेश राणे के बयान से शुरू हुआ था विवाद

इस पूरे विवाद की शुरुआत महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे की उस टिप्पणी से हुई थी, जिसमें उन्होंने आमिर खान को “लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर” बताया था. उनके बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर बहस शुरू हो गई थी. अब जगद्गुरु परमहंस आचार्य के बयान ने इस विवाद को और अधिक तूल दे दिया है.

राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भी दी प्रतिक्रिया

जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने अयोध्या राम मंदिर में कथित चढ़ावा गड़बड़ी के मामले पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार हुआ था और मामले की जांच कर रही SIT निष्पक्ष तरीके से काम कर रही है. उन्होंने दावा किया कि जांच पूरी ईमानदारी से चल रही है और इस मुद्दे पर अनावश्यक विवाद खड़ा किया जा रहा है. साथ ही उन्होंने इस विषय पर समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन पर भी निशाना साधा.

अभी तक आमिर खान की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं

जगद्गुरु परमहंस आचार्य के इस विवादित बयान पर अभिनेता आमिर खान या उनकी टीम की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. वहीं, यह मामला अब राजनीतिक और कानूनी बहस का विषय बनता जा रहा है.

संबंधित खबरें

CM योगी ने कर दिया बड़ा ऐलान! 2 करोड़ युवाओं को टैबलेट, 1 लाख सरकारी नौकरियां

एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर में दिखे नीरज चोपड़ा, क्या हुआ ‘गोल्डन बॉय’ को?

30 अगस्त 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें शुभ रंग, अंक और क्या करें-क्या न करें

Kawasaki Versys 650 का नया मॉडल भारत में लॉन्च, जाने नए कीमत और फीचर्स

सीएम योगी का सपा पर निशाना, बोले- ‘अच्छी सरकार चुनी जाती है तो काम भी अच्छा होता है’

Recommended Stories

CM योगी ने कर दिया बड़ा ऐलान! 2 करोड़ युवाओं को टैबलेट, 1 लाख सरकारी नौकरियां

एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर में दिखे नीरज चोपड़ा, क्या हुआ ‘गोल्डन बॉय’ को?

30 अगस्त 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें शुभ रंग, अंक और क्या करें-क्या न करें

Kawasaki Versys 650 का नया मॉडल भारत में लॉन्च, जाने नए कीमत और फीचर्स

सीएम योगी का सपा पर निशाना, बोले- ‘अच्छी सरकार चुनी जाती है तो काम भी अच्छा होता है’