जयपुर में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से खाई में गिरी कार, 4 की मौत, 2 घायल

जयपुर में भीषण सड़क हादसा
जयपुर में भीषण सड़क हादसा

राजस्थान के जयपुर से एक बहुत ही दर्दनाक सड़क हादसे की ख़बर सामने आई है, मनोहरपुर से दौसा की ओर जा रही एक कार बेकाबू होकर दौसा हाईवे स्थित रायसर के पास खाई में जा गिरी. इस हादसे में कार में सवार चारों लोगों की मौत हो गयी. जबकि 2 लोग की हालत नाजुक बताई जा रही हैं. काफी समय कोशिश करने केबाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया.

रिपोर्ट के अनुसार, गाड़ी मनोहरपुर से दौसा की ओर जा रही थी. दौसा-मनोहरपुर NH 148 कार का टायर अचानक से फट गया कार तेज स्पीड में होने के वजह से अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. घटना के बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गयी. वहाँ के स्थानीय लोग मदद के लिए सामने आए, राहगीरों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. घटना शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे के आसपास की बताई जा रही है.

बेकाबू होकर कार गिरी खाई में

हादसे की जानकारी मिलते है पुलिस मौके पर पहुंची, लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया. घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है. खाई में गिरने के वजह से कार बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई. पुलिस मृतकों की पहचान की कोशिश में जुटी है.

खाटूश्याम दर्शन कर लौट रहे थे

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शुरुवाती जानकारी के मुताबिक, कार में 6 लोग सवार थे और वो दोस्त थे. सभी यूपी आगरा के रहने वाले थे. और राजस्थान खाटू श्याम के दर्शन करके वापस लौट रहे थे, दौसा हाईवे स्थित रायसर के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. पहले कार की टायर फटी फिर सड़क से उतरकर खाई में जा गिरी.

संबंधित खबरें

‘सशक्त भारत निर्माण के लिए युवाओं की भूमिका अहम है’, चिन्मय मिशन के कार्यक्रम में बोले PM मोदी

UP-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर वोटिंग जारी, पटना में अनंत सिंह VS नीरज कुमार पर टिकी सब की नज़र

जयपुर में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से खाई में गिरी कार, 4 की मौत, 2 घायल

मोकामा में अनंत सिंह और नीरज कुमार के समर्थक भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चा

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला बोले- नियमों के तहत होगी कार्रवाई

Recommended Stories