भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

कानपुर में बारिश का कहर! ढहा कच्चा मकान, पिता और तीन बेटियों की मौत, एक की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार सुबह बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। साढ़ थाना क्षेत्र के हिरनी गांव में एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया।
कानपुर में बारिश का कहर, कच्चा मकान गिरने से पिता और 3 बेटियों की मौत
कानपुर में बारिश का कहर, कच्चा मकान गिरने से पिता और 3 बेटियों की मौत

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार सुबह बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। साढ़ थाना क्षेत्र के हिरनी गांव में एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के वक्त घर के अंदर एक ही परिवार के पांच लोग मौजूद थे। मकान के मलबे में दबने से पिता और उनकी तीन बेटियों की मौत हो गई, जबकि एक बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को बेहतर इलाज के लिए कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है।

बारिश के बीच अचानक भरभराकर गिरा मकान

जानकारी के मुताबिक, पिछले कई दिनों से इलाके में रुक-रुककर बारिश हो रही थी। रविवार सुबह करीब 9:30 बजे हिरनी गांव में मुकेश का कच्चा मकान अचानक ढह गया। हादसे के समय मुकेश अपनी चार बेटियों के साथ घर के अंदर मौजूद थे। देखते ही देखते पूरा मकान मलबे में तब्दील हो गया और परिवार के पांचों सदस्य उसके नीचे दब गए। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए मलबा हटाने का काम शुरू किया और पुलिस तथा प्रशासन को घटना की जानकारी दी।

करीब दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों और राहत-बचाव टीमों ने मिलकर मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए अभियान शुरू किया।

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पांचों लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी को पतारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मुकेश और उनकी तीन बेटियों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, एक बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए कानपुर के हैलट अस्पताल भेजा गया।

पिता समेत इन तीन बेटियों की मौत

हादसे में 45 वर्षीय मुकेश और उनकी बेटियां माया (16), नीत (12) और पल्लवी (7) की मौत हुई है। वहीं उनकी बड़ी बेटी काजल (19) गंभीर रूप से घायल हुई है और उसका इलाज जारी है। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

लगातार बारिश से कमजोर हो गया था मकान?

स्थानीय लोगों के मुताबिक, इलाके में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही थी। बारिश के कारण कच्चे मकान की दीवारें और छत कमजोर हो गई थीं। इसी दौरान रविवार सुबह अचानक मकान ढह गया। हालांकि, मकान गिरने की वास्तविक वजह को लेकर प्रशासन की ओर से जांच की जा रही है। राहत एवं बचाव अभियान के साथ-साथ अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया है।

प्रशासन ने शुरू की जांच

हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। फिलहाल प्रशासन की ओर से हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। साथ ही पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। बारिश के मौसम में कच्चे और कमजोर मकानों के लिए बढ़ते खतरे ने एक बार फिर प्रशासन के सामने ग्रामीण इलाकों में सुरक्षित आवास और जर्जर भवनों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

संबंधित खबरें

8वें वेतन आयोग की अगली बैठक कल, पेंशन बढ़ोतरी और 5-7% इंक्रीमेंट पर होगी चर्चा, ₹58 हजार पेंशन की उम्मीद?

वैभव सूर्यवंशी से भिड़े तिलक वर्मा, स्लेजिंग के बाद बढ़ा विवाद, अंपायर ने किया बीच-बचाव

Miss World 2026 Winner: जोहेरी मोल ने जीता मिस वर्ल्ड का ताज, टॉप 20 में जगह नहीं बना सकीं निकिता पोरवाल

कानपुर में बारिश का कहर! ढहा कच्चा मकान, पिता और तीन बेटियों की मौत, एक की हालत गंभीर

Breaking:- दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

Recommended Stories