भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

करण जौहर का अतरंगी लुक वायरल, यूजर्स बोले- ‘कौवे जैसा लुक!’

करण जौहर का ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ के लिए नया ब्लैक लुक चर्चा में है। मनीष मल्होत्रा ने तस्वीरें शेयर कीं, जिसे देखकर यूजर्स ने अलग-अलग रिएक्शन दिए है।
करण जौहर

करण जौहर इन दिनों अपने रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ को लेकर चर्चा में हैं। शो को होस्ट कर रहे करण जौहर हर एपिसोड में अपने अलग और स्टाइलिश लुक से भी लोगों का ध्यान खींचते हैं। अब फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने करण जौहर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में करण का काफी अलग अंदाज देखने को मिल रहा है।

मनीष मल्होत्रा ने शेयर की तस्वीरें

मनीष मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर करण जौहर की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि यह लुक खास तौर पर ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ के लिए तैयार किया गया है।

फैशन डिजाइनर के मुताबिक, करण के लिए तैयार किए गए इस लुक में कपड़े के छोटे-छोटे टुकड़ों को बारीकी से जोड़कर एक टेक्सचर वाला ट्रेंच कोट बनाया गया है। यह डिजाइन करण के पूरे लुक को काफी अलग बना रहा है।

ब्लैक कोट में दिखे करण

तस्वीरों में करण जौहर ब्लैक कलर का ट्रेंच कोट पहने नजर आ रहे हैं। कोट की दोनों बाजुओं पर छोटे-छोटे कपड़ों को जोड़कर झालर जैसा डिजाइन बनाया गया है।

इसके साथ करण ने गोल्ड मेटल स्टड वाले ग्लव्स पहने हैं। उनके गले में एक बड़ा क्रॉस पेंडेंट भी नजर आ रहा है। इस पूरे लुक में करण काफी अलग और बोल्ड अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

करण के लुक पर यूजर्स ने किए कमेंट

करण की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। कुछ यूजर्स को उनके कोट की डिजाइन देखकर कौवे की याद आ गई। वहीं, कुछ लोगों ने करण के इस अलग फैशन स्टाइल की तारीफ भी की।

मनीष मल्होत्रा इससे पहले भी ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ के लिए करण के कई लुक तैयार कर चुके हैं। इससे पहले करण ब्लैक कोट में नजर आए थे, जिस पर लाल रंग के गुलाब लगे हुए थे।

‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ में 21 खिलाड़ी

‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ में कुल 21 कंटेस्टेंट हिस्सा ले रहे हैं। इनमें एक्टर्स, कॉमेडियन, शेफ, एंटरप्रेन्योर, म्यूजिशियन, रियलिटी स्टार्स और डिजिटल क्रिएटर्स शामिल हैं। शो में करण जौहर अपने अलग अंदाज और फैशन को लेकर भी लगातार चर्चा में बने हुए हैं।

संबंधित खबरें

लाल किले पर साइकिल तिरंगा यात्रा का समापन, 125 साइकिल सवारों ने लिया हिस्सा

काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे यामानाशी के गवर्नर कोटारो नागासाकी, विश्व शांति के लिए की प्रार्थना

करण जौहर का अतरंगी लुक वायरल, यूजर्स बोले- ‘कौवे जैसा लुक!’

सैंडविच से चीज़ हटवाने पर मांगे 75 सेंट, सैन फ्रांसिस्को कैफे का वीडियो वायरल

राजीव ठाकुर के पिता का निधन, कृष्णा अभिषेक ने दी दुखद खबर

Recommended Stories

लाल किले पर साइकिल तिरंगा यात्रा का समापन, 125 साइकिल सवारों ने लिया हिस्सा

काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे यामानाशी के गवर्नर कोटारो नागासाकी, विश्व शांति के लिए की प्रार्थना

करण जौहर का अतरंगी लुक वायरल, यूजर्स बोले- ‘कौवे जैसा लुक!’

सैंडविच से चीज़ हटवाने पर मांगे 75 सेंट, सैन फ्रांसिस्को कैफे का वीडियो वायरल

राजीव ठाकुर के पिता का निधन, कृष्णा अभिषेक ने दी दुखद खबर