भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

कौशांबी में क्रूड ऑयल टैंकर में भीषण आग, ड्राइवर-खलासी झुलसे; घंटों बाद हाईवे पर यातायात बहाल

कौशांबी में हाईटेंशन पोल से टकराने के बाद आग की लपटों में घिरा क्रूड ऑयल टैंकर
कौशांबी में हाईटेंशन पोल से टकराने के बाद आग की लपटों में घिरा क्रूड ऑयल टैंकर

कौशांबी जिले के सैनी क्षेत्र में मंगलवार रात एक बड़ा हादसा सामने आया, जब क्रूड ऑयल से भरा टैंकर हाईटेंशन पोल से टकराकर आग की लपटों में घिर गया। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर अफरा-तफरी और लंबा जाम लग गया।

ताजा अपडेट के अनुसार, घटना अटसराय गांव के पास रात करीब 10 बजे की है। दिल्ली से कोलकाता जा रहा क्रूड ऑयल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे लगे हाईटेंशन विद्युत पोल से टकरा गया। टक्कर के तुरंत बाद टैंकर में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते वह धू-धू कर जलने लगा। आग की ऊंची लपटों और धुएं से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।

हादसे के समय चालक समेत तीन लोगों ने टैंकर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन खलासी विनीत कुमार (निवासी रूपपुर अछल्ला, इटावा) झुलस गए। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिराथू में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। आग लगने से इलाके की विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई और राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग की तीन गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और क्षतिग्रस्त टैंकर को हटाकर यातायात सुचारु कराया गया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आग बुझाने और रास्ता साफ कराने के बाद हाईवे पर आवागमन बहाल कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

पुलिस और प्रशासन की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया, लेकिन घटना ने हाईवे सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

संबंधित खबरें

आरक्षण आंदोलन के बीच कांग्रेस का जाति जनगणना पर हमला, कहा- ठीक नहीं हुआ तो….।

फिर पैरोल पर जेल से बाहर आया डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम

अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ का ट्रेलर रिलीज, खतरनाक विलेन बने अक्षय कुमार

TMC के बागी सांसदों को झटका! अभिषेक बनर्जी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

कानपुर में एक्सपायरी चॉकलेट-टॉफी लूटने की मची होड़, वीडियो वायरल

Recommended Stories