भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

लद्दाख को पूर्ण राज्य बनाने की मांग तेज, लेह में छात्रों और पुलिस की झड़प, CRPF की गाड़ी को लगाई आग

संक्षेप में मुख्य समाचार

  • लेह में छात्रों ने **वांगचुक के समर्थन में** प्रदर्शन किया।
  • **सीआरपीएफ (CRPF)** की एक गाड़ी **जलाई गई**, पुलिस से **झड़प** हुई।
  • **सोनम वांगचुक** लद्दाख को **पूर्ण राज्य का दर्जा** दिलाना चाहते हैं।
  • छात्रों ने **छठी अनुसूची** की माँग को लेकर मोर्चा खोला।
  • **अनुच्छेद 370 हटने** के बाद बढ़ी लद्दाख की माँगे।

Leh Students Protest : लेह में **जेन-ज़ेड (Gen-Z) पीढ़ी** ने बुधवार (**24 सितंबर**) को केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ **ज़ोरदार विरोध** जताया। छात्रों ने सामाजिक कार्यकर्ता **सोनम वांगचुक** के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने **सीआरपीएफ (CRPF) की एक गाड़ी को आग के हवाले** कर दिया। पुलिस और छात्रों के बीच **झड़प** भी देखने को मिली। वांगचुक पिछले कई महीनों से लद्दाख को **पूर्ण राज्य का दर्जा** देने की माँग कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने अब तक इस पर कोई **ठोस कदम** नहीं उठाया है।

दरअसल, सामाजिक और जलवायु कार्यकर्ता **सोनम वांगचुक** लद्दाख में कई दिनों से **अनशन** पर बैठे थे। वे लद्दाख को **संविधान की छठी अनुसूची में शामिल** करने और **पूर्ण राज्य का दर्जा** दिलाने की माँग कर रहे हैं। उनके समर्थन में **जेन-ज़ेड** सड़कों पर उतर आए हैं। वांगचुक ने इसके लिए बीते कई दिनों तक **भूख हड़ताल** भी की। उन्होंने पहले **नई दिल्ली तक लंबा मार्च** किया था। इसके बाद भूख हड़ताल पर बैठे। अब उनके समर्थन में युवा सड़कों पर उतर आए हैं।

गौरतलब है कि **पाँच अगस्त 2019** को **अनुच्छेद 370** हटाए जाने के बाद जम्मू कश्मीर को दो हिस्सों में बाँट दिया गया था। जम्मू कश्मीर एक अलग केंद्र शासित प्रदेश बना, जबकि लेह और करगिल को मिलाकर **लद्दाख अलग केंद्र शासित प्रदेश** बन गया था। इसी लद्दाख को लेकर **पूर्ण दर्जे** की माँग तेज़ी से हो रही है।

यह भी पढ़ें : दुर्गा पूजा से पहले CM ममता बनर्जी का एक्शन प्लान, विकास और सुरक्षा दोनों पर जोर

संबंधित खबरें

कानपुर में एक्सपायरी चॉकलेट-टॉफी लूटने की मची होड़, वीडियो वायरल

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हिजाब की अनुमति की याचिका खारिज की, कहा- स्कूल की यूनिफॉर्म का पालन जरूरी

Patna BPSC TRE-4 Protest Live: मुख्यमंत्री से मिलना चाहते हैं छात्र, CM आवास की ओर बढ़ा मार्च

बेशर्मी की सारी हदें पार! गर्लफ्रेंड से अपनी कार को बनवाया ‘किसिंग कार’

पटना में आज छात्रों का महाआंदोलन, गांधी मैदान से राजभवन मार्च, कई रास्ते बंद, देखें ट्रैफिक डायवर्जन

Recommended Stories

कानपुर में एक्सपायरी चॉकलेट-टॉफी लूटने की मची होड़, वीडियो वायरल

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हिजाब की अनुमति की याचिका खारिज की, कहा- स्कूल की यूनिफॉर्म का पालन जरूरी

Patna BPSC TRE-4 Protest Live: मुख्यमंत्री से मिलना चाहते हैं छात्र, CM आवास की ओर बढ़ा मार्च

बेशर्मी की सारी हदें पार! गर्लफ्रेंड से अपनी कार को बनवाया ‘किसिंग कार’

पटना में आज छात्रों का महाआंदोलन, गांधी मैदान से राजभवन मार्च, कई रास्ते बंद, देखें ट्रैफिक डायवर्जन