Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल

न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर एक बड़ी दुर्घटना हो गई है, एयर कनाडा एक्सप्रेस का एक विमान जो यहूदियों पैसेंजर से भार था हवाई अड्डे पर खड़े ट्रक से टकरा गया है, कहा जा रहा है कि मना करने के बावजूद ट्रक नहीं रुका और विमान से जा टकराया जिसकी वजह से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के तुरंत बाद राहत अभियान शुरू हो गया. घयालों को जल्द ही उपचार के लिए अस्पताल भेजा जाएगा। घटना के बाद हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया है। दावा किया जा रहै है कि क्या ये किसी किस्म का आतंकी हमला है? बहरहाल जांच अधिकारी इस पूरी घटना की जांच में जुट गए हैं।

अगले आदेश तक एयरपोर्ट बंद
हादसे के बाद के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक क्लिप में दिख रहा है कि विमान का अगला हिस्सा कई डिग्री तक ऊपर उठ गया। इससे साफ है कि हादसा बड़ा है। यही वजह है कि एयरपोर्ट अगले आदेश तक पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही उड़ानों को दूसरे एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया है।

पूरे हादसे पर एयरलाइंस की तरफ से बयान

न्यूयॉर्क के इस हादसे के बाद एयर कनाडा ने बयान जारी किया है. इसमें कहा गया है कि वह पूरे हादसे की निगरानी कर रहे हैं. इसके साथ ही प्रभावित यात्रियों के परिवारों से संपर्क किया जा रहा है। घटना के बाद फिलहाल राहत और बचाव कार्य चल रहा है. इमरजेंसी सर्विसेज के तुरंत रिस्पांस के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।