लखनऊ में डबल मर्डर और सुसाइड से सनसनी, पत्नी और बहन को गोली मारने के बाद पति ने खुद को भी मारी गोली

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बहन पर गोलियां चला दीं।
लखनऊ में डबल मर्डर और सुसाइड से सनसनी

Lucknow Double Murder-Suicide: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर में गुरुवार को दिनदहाड़े हुई गोलीबारी से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक शख्स ने अपनी पत्नी और बहन को गोली मार दी। दोनों की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ICICI बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर थी पत्नी

मृतकों में दिव्या मिश्रा की पहचान हुई है, जो गोमतीनगर स्थित ICICI बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के तौर पर काम करती थीं। रिपोर्ट के मुताबिक, वारदात बैंक के बाहर हुई। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि दिव्या और उनके पति मानस के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था और मामला फैमिली कोर्ट तक पहुंच चुका था।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी पति कार से बैंक के बाहर पहुंचा और दिव्या को बुलाकर उनसे बातचीत की। इसके बाद कथित तौर पर उसने फायरिंग कर दी। गोली लगने से दिव्या गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास मौजूद बैंक कर्मचारियों और लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

बहन को भी मारी गोली

दिव्या पर गोली चलाने के बाद आरोपी ने कथित तौर पर अपनी बहन को भी निशाना बनाया। दोनों महिलाओं की गोली लगने से मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज

घटना की सूचना मिलते ही गोमतीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि वारदात से पहले और बाद की पूरी घटनाक्रम को समझा जा सके।

पुलिस की शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद को वारदात की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि हत्या और इसके बाद आत्महत्या की पूरी वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

दिनदहाड़े हुई वारदात से मचा हड़कंप

गोमतीनगर जैसे व्यस्त इलाके में बैंक के बाहर दिनदहाड़े हुई इस वारदात से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किस तरह मौके पर पहुंचा, फायरिंग के दौरान वहां कौन-कौन मौजूद था और पारिवारिक विवाद के अलावा इस घटना के पीछे कोई अन्य वजह तो नहीं थी। मामले की जांच अभी जारी है।

संबंधित खबरें

जयशंकर बोले- अमेरिका बना ‘Lonelier Power’, चीन के उभार से बदल रही वैश्विक व्यवस्था

मां की तबीयत बिगड़ी तो भावुक हुए पवन सिंह, अस्पताल से शेयर की मां की तस्वीर

गोरखपुर में सपा नेताओं की झड़प के बाद अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, पूरी कार्यकारिणी भंग

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने मामले में जांच के आदेश

Drishyam 3 Day 3 Box Office: तीसरे दिन भी छाई अजय देवगन की फिल्म, 1 बजे तक 129 करोड़ पार

Recommended Stories

जयशंकर बोले- अमेरिका बना ‘Lonelier Power’, चीन के उभार से बदल रही वैश्विक व्यवस्था

मां की तबीयत बिगड़ी तो भावुक हुए पवन सिंह, अस्पताल से शेयर की मां की तस्वीर

गोरखपुर में सपा नेताओं की झड़प के बाद अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, पूरी कार्यकारिणी भंग

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने मामले में जांच के आदेश

Drishyam 3 Day 3 Box Office: तीसरे दिन भी छाई अजय देवगन की फिल्म, 1 बजे तक 129 करोड़ पार