भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

महाराष्ट्र CM फडणवीस ने कटोरेबाज़ शरीफ़ को लताड़ा, कहा- हरा नहीं सकता इसलिए…

Maharashtra CM : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पाकिस्तान की जमकर आलोचना की। उन्होंने कथित कटोरेबाज़ शरीफ को आड़े-हाथों लेते हुए कहा कि पाकिस्तान जानता है वह भारत को लड़ाई में नहीं हरा सकता। इसलिए वह प्रॉक्सी वॉर छेड़ने की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कथित कटोरेबाज़ शरीफ से अपना देश नहीं संभलता, दूसरे देशों पर निर्भर रहता है।

भारतीय सेना हर वक्त सक्रिय

उन्होंने दिल्ली धमाके पर कहा कि आतंकी संगठन भारत में बम विस्फोट करना चाहते थे। मुझे खुशी है कि आज भारत बदल गया है। हमारी सेना ने पहले ही इन चीज़ों को भांप लिया और सीधे उन पर हमला करते हुए उचित कार्रवाई की। उनका इरादा भारत के हर कोने और हमारे देश के कई शहरों में विस्फोट करना था, जिनमें मुंबई भी शामिल है।

जंग अभी जारी है

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि आतंक और बातचीत साथ-साथ नहीं होगी, और उन्होंने भारतीय सेना को एक्शन लेने की आज़ादी दी। ऑपरेशन सिंदूर में दुनिया ने भारत की ताकत देखी। भारत एक मज़बूत देश है, और आतंक के खिलाफ जंग जारी है।

मुंबई में हुए आतंकी हमले का दर्द

फडणवीस ने मुंबई में हुए आतंकी हमले को याद करते हुए कहा कि 17 साल बीत चुके हैं, लेकिन दिलों में दर्द है। पाकिस्तानी आतंकवादियों ने शहर पर हमला किया, जिसमें चार दिनों तक कम से कम 12 बम धमाके और गोलीबारी के हमलों में 166 लोगों की जान गई थी। पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी समुद्री रास्ते से मुंबई में घुसे थे।

पिछली सरकार पर कसा तंज

फडणवीस ने यह भी कहा कि अगर पिछली सरकार ने पीएम मोदी की ओर से अनुमोदित ऑपरेशन सिंदूर जैसी कार्रवाई की होती, तो देश को पहलगाम जैसे आतंकी हमलों का सामना नहीं करना पड़ता, जहां बैसरन घास के मैदान में 26 नागरिकों की हत्या कर दी गई थी। हालांकि दिल्ली कार ब्लास्ट मामले में केंद्र सरकार ने अभी तक आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान की भूमिका की पुष्टि या खंडन नहीं किया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि जांच चल रही है और हर पहलू की गहन जांच की जा रही है। शाह ने यह भी कहा है कि दिल्ली कार ब्लास्ट के पीछे किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और अपराधियों को पाताल में भी ढूंढा जाएगा।

संबंधित खबरें

रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भारत के लिए बड़ा ऐलान, परमाणु ऊर्जा और खाद पर लिया ये फैसला, PM मोदी से मुलाकात की बताई तारीख

BPSC परीक्षा को लेकर सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, नियंत्रक को सस्पेंड करने का दिया आदेश

उर्वशी रौतेला की तिरंगा ड्रेस पर विवाद, यूजर्स ने उठाए सवाल

उज्जैन में सैंडविच शॉप की ओपनिंग में रोबोट ने किया डांस, वीडियो वायरल

SIM कार्ड के बदल गए नियम! आपके नाम पर मिली फर्जी सिम तो क्या होगा एक्शन, ऐसे करें चेक..।

Recommended Stories

रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भारत के लिए बड़ा ऐलान, परमाणु ऊर्जा और खाद पर लिया ये फैसला, PM मोदी से मुलाकात की बताई तारीख

BPSC परीक्षा को लेकर सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, नियंत्रक को सस्पेंड करने का दिया आदेश

उर्वशी रौतेला की तिरंगा ड्रेस पर विवाद, यूजर्स ने उठाए सवाल

उज्जैन में सैंडविच शॉप की ओपनिंग में रोबोट ने किया डांस, वीडियो वायरल

SIM कार्ड के बदल गए नियम! आपके नाम पर मिली फर्जी सिम तो क्या होगा एक्शन, ऐसे करें चेक..।