Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

मैनपुरी में पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मैनपुरी सुल्तानपुर हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी और पुलिस द्वारा बरामद हथियार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में हुए सुल्तानपुर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या की साजिश रची थी। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि 25 फरवरी 2026 को बेवर-इटावा मार्ग पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास सड़क किनारे गेहूं के खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। बाद में मृतक की पहचान कमलेश यादव पुत्र मूलचंद सिंह निवासी सुल्तानपुर, थाना किशनी जनपद मैनपुरी के रूप में हुई। इस मामले में मृतक के भाई ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण कर हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए थाना किशनी में मुकदमा दर्ज कराया था।

मामले के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक मैनपुरी के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान पता चला कि मृतक की पत्नी सुनीता उर्फ संगीता का सिद्धार्थ उर्फ पंडितेश नामक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी संबंध के चलते पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। आरोपियों ने कमलेश यादव को कासगंज से बुलाया और अपहरण कर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास गेहूं के खेत में फेंक दिया गया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुनीता उर्फ संगीता, सितलेश उर्फ दीपक कश्यप और भूरा उर्फ विशाल कुमार समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से एक देशी तमंचा 315 बोर, तीन जिंदा कारतूस, एक चाकू, घटना में प्रयुक्त होंडा मोबिलियो कार और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।”

फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है और पूरे मामले की आगे की जांच जारी है।

संबंधित खबरें

UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य कर विभाग को निर्देश दिए

Welcome To The Jungle : ‘वेलकम टू द जंगल’ मूवी को लेकर दर्शकों के बीच

Punjab News : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब के इतिहास में

Haryana News : कैथल जिले के चीका क्षेत्र में एक युवक पर कुछ लोगों द्वारा

NEET Paper Leak : सुप्रीम कोर्ट ने आज नीट 2026 पेपर लीक मामले की सुनवाई

Jaisalmer Natural Gas : जैसलमेर जिले के डांडेवाला क्षेत्र में प्राकृतिक गैस का नया भंडार

Rajasthan News : सीकर में NEET परीक्षा रद्द होने के बाद अवसाद में छात्र प्रदीप

China Coal Mine Accident : चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान में हुए

LPG price today : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज एक बार फिर बढ़ोतरी

Up News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने श्रमिक कल्याण, कौशल

Delhi Heatwave : मई की शुरुआत जहां दिल्लीवासियों के लिए राहत भरी रही थी, वहीं

Petrol-Diesel Price Hike : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज