Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

मलेरकोटला ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर से पंजाब में बढ़ी सड़क सुरक्षा और रोजगार की उम्मीद

संक्षेप में मुख्य समाचार

  • मलेरकोटला में **क्षेत्रीय ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र** शुरू हुआ।
  • **दो साल में 27,500** चालक प्रशिक्षित किए गए।
  • **वाणिज्यिक ड्राइवरों** की कमी पूरी करने में सहायक।
  • राज्य में **सड़क सुरक्षा** को बढ़ावा देने पर ज़ोर।
  • प्रशिक्षण से युवाओं को **रोज़गार के अवसर** मिले।

Punjab News : पंजाब सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में शुरू किया गया **क्षेत्रीय ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र (आर.डी.टी.सी.) मलेरकोटला** अब राज्य के ड्राइविंग क्षेत्र में एक नई क्रांति का कारण बन रहा है। यह केंद्र सुरक्षा के प्रति जागरूक और **कुशल चालकों** की एक नई पीढ़ी तैयार कर रहा है।

पंजाब के परिवहन मंत्री **लालजीत सिंह भुल्लर** ने बताया कि मलेरकोटला में स्थापित यह केंद्र न केवल युवाओं की **रोज़गार क्षमता बढ़ाने** में सहायक सिद्ध हो रहा है, बल्कि सड़कों को और अधिक **सुरक्षित बनाने** में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि मात्र दो वर्षों से भी कम समय में यहाँ **27,500 चालकों** को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

वाहन चालकों की कमी को पूरा किया गया

परिवहन मंत्री ने बताया कि यह केंद्र **जून 2023** में पंजाब परिवहन विभाग और **अशोक लीलैंड लिमिटेड** के संयुक्त प्रयास से शुरू किया गया था और तब से लगातार अपनी सेवाएँ प्रदान करते हुए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवाओं को ड्राइविंग का विशेष प्रशिक्षण देकर **वाणिज्यिक वाहन चालकों की कमी** को पूरा किया गया है। मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि यह प्रयास युवाओं को सशक्त बनाने और उनके रोज़गार के अवसर बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा कि सुव्यवस्थित और पेशेवर प्रशिक्षण से **सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता** बढ़ती है और **सड़क हादसों में कमी** आती है। इसके अलावा, प्रशिक्षित चालक यातायात नियमों का पालन करने में और अधिक **ज़िम्मेदार** सिद्ध होते हैं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मलेरकोटला का यह प्रशिक्षण केंद्र केवल ड्राइविंग कौशल तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राज्य सरकार की उस प्रतिबद्धता का प्रतीक है कि पंजाब सरकार चालकों की **सामाजिक स्थिति को ऊँचा उठाने**, सड़क सुरक्षा को प्रोत्साहित करने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

यह भी पढ़ें : भारत-चीन संबंधों को मिलेगी नई उड़ान: अक्टूबर से फिर शुरू होंगी सीधी फ्लाइट्स, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि

संबंधित खबरें

लाडकी बहिण योजना में महिलाओं को मिल सकती है बड़ी राहत, केंद्र समिति ने राशि

बारिश में कार वाइपर की कट-कट आवाज से परेशान हैं? नई ब्लेड खरीदने से पहले

US-Iran सीजफायर टूटने के बाद होर्मुज स्ट्रेट और तेल बाजार पर संकट बढ़ा, जिसका सीधा

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT जांच के बीच बड़ा खुलासा, सूत्रों के मुताबिक नोटों

Nifty में तेजी के संकेत, 24,200-24,300 पार होते ही दिख सकती है शॉर्ट-कवरिंग; 10 जुलाई

सुष्मिता देव, सुखेंदु शेख रॉय और प्रकाश बारिक हुए बीजेपी में शामिल, सियासी हलचल तेज

भारत-इंग्लैंड चौथे T20 में टीम इंडिया के सामने सीरीज बचाने की चुनौती, ब्रिस्टल में जीत

भिलाई के OYO होटल में प्रेमी-प्रेमिका के विवाद के बाद युवक की मौत का मामला

अमेरिका में भारतीय इंजीनियर पर पत्नी की हत्या का आरोप, डिजिटल सबूतों और चैट रिकॉर्ड

‘धमाल 4’ की रिलीज से पहले ही ‘धमाल 5’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया

पश्चिम एशिया (Middle East) एक बार फिर बारूद के ढेर पर बैठ गया है, अमेरिका

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने रक्षा, परमाणु ऊर्जा, समुद्री सुरक्षा और इंडो-पैसिफिक सहयोग को मजबूत करने