मिडिल ईस्ट में बढ़ा युद्ध का खतरा, इस्फहान हमले के बाद ईरान-इजरायल आमने-सामने

मिडिल ईस्ट में लगातार तनाव बढ़ता ही जा रहा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान में हुए एक जबरदस्त धमाके का वीडियो शेयर किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह धमाका मंगलवार तड़के इस्फहान शहर में हुआ था। इस फुटेज में धमाकों की एक पूरी सीरीज दिखाई देती है, जिसके बाद भड़की भीषण आग ने रात के आसमान को नारंगी रंग से रोशन कर दिया। हालांकि ट्रंप ने इस वीडियो के बारे में कोई संदर्भ नहीं दिया, लेकिन मीडिया रिपोर्टों का दावा है कि यह इस्फहान में एक बड़े गोला-बारूद डिपो पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों का वीडियो है। इस्फहान 23 लाख की आबादी वाला ईरानी शहर है, जहां बदर मिलिट्री एयरबेस भी स्थित है।

गोला-बारूद डिपो पर बड़ा हमला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हमला इस्फहान के एक बड़े गोला-बारूद डिपो पर अमेरिका और इजरायल की संयुक्त कार्रवाई का हिस्सा हो सकता है। बताया गया है कि हमले में भारी क्षमता वाले ‘बंकर बस्टर’ बम या ‘पेनेट्रेटर’ गोला-बारूद का इस्तेमाल किया गया। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस हमले के कारण कई जोरदार धमाकों की सीरीज शुरू हो गई, जिससे पूरे इलाके में आग के ऊंचे-ऊंचे गोले और शॉकवेव्स फैल गईं।

हमले के पीछे की वजह

रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान ने उच्च स्तर पर समृद्ध यूरेनियम का भंडार इस्फहान की एक भूमिगत सुविधा में शिफ्ट किया था। इसी वजह से इस क्षेत्र को रणनीतिक रूप से निशाना बनाया गया। वहीं ईरान ने इजरायल पर जोरदार हमला किया है। ईरान द्वारा किए इस हमले की इजरायली सैनिकों ने पुष्टि की है। इजरायल की राजधानी यरुशलम के ऊपर कम से कम 10 जगहों पर धमाके की आवाज सुनई गई है। इजरायल की सुरक्षाबलों का कहना है कि उसका एयर डिफेंस सिस्टम ईरानी मिसाइलों का जवाब दे रहा है, फिलहाल यरुशलम में सायरन बज रहे हैं।

अमेरिकी ड्रोन को मार गिराया

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने दावा किया कि ईरान की वायु सेना ने MQ-9 रीपर ड्रोन को मार गिराया है। यह ड्रोन इस्फहान के ऊपर उड़ान भर रहा था।

खाड़ी देशों तक पहुंचा तनाव

ये जंग अब अमेरिका- इजराइल और ईरान के बीच तक ही सीमित नहीं रह गई है बल्कि अब इस युद्ध का असर खाड़ी देशों के लिए भी तनाव बन चुका है। ईरान ने सऊदी अरब के अल-खारज इलाके में ड्रोन हमला करने की कोशिश की, जिसे एयर डिफेंस सिस्टम ने नष्ट कर दिया। इसके अलावा दुबई में एक कुवैती तेल टैंकर पर भी हमला किया गया, जिससे उसमें आग लग गई।

इजरायली सैनिकों की मौत

इजरायली रक्षा बल ने दक्षिणी लेबनान में ऑपरेशन के दौरान चार सैनिकों की मौत की पुष्टि की है। साथ ही तीन अन्य सैनिक घायल बताए जा रहे हैं।

तेहरान में भी गूंजे धमाके

ईरान की राजधानी तेहरान में भी विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं और कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इस पूरे घटनाक्रम ने मिडिल ईस्ट में हालात को और ज्यादा गंभीर बना दिया है, जिससे वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ गई है।

संबंधित खबरें

CJP Protest: प्रदर्शन से पहले गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में 24 घंटे इंटरनेट बंद

Bypoll Results 2026: नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की जीत, तमिलनाडु में विजय की TVK का दबदबा

यूपी की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, BJP के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार चुने गए, देखें LIST

भारतीय मूल की नवी पिल्लई को शांति का नोबेल, ट्रंप को नहीं मिला पुरस्कार

मेट्रो के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त टिप्पणी, कहा- “मक्खी मारने के लिए हथौड़े की जरूरत क्यों”

Recommended Stories

CJP Protest: प्रदर्शन से पहले गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में 24 घंटे इंटरनेट बंद

Bypoll Results 2026: नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की जीत, तमिलनाडु में विजय की TVK का दबदबा

यूपी की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, BJP के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार चुने गए, देखें LIST

भारतीय मूल की नवी पिल्लई को शांति का नोबेल, ट्रंप को नहीं मिला पुरस्कार

मेट्रो के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त टिप्पणी, कहा- “मक्खी मारने के लिए हथौड़े की जरूरत क्यों”