Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

मंत्री बरिंदर गोयल ने दिए निर्देश: कटाव रोकने और तटबंध मजबूत करने में लाएं तेजी

Punjab Embankment Repair : पंजाब के जल संसाधन मंत्री **बरिंदर कुमार गोयल** ने आज अधिकारियों को **दरियाओं के कटाव भराई** के कार्यों में और **तेज़ी लाने** के निर्देश दिए। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ यहाँ **आपात बैठक** के दौरान कैबिनेट मंत्री ने **चल रहे कार्यों की स्थिति** का जायज़ा लिया। उन्होंने प्रदेशभर में **तटबंधों के टूटे हिस्सों की मरम्मत** और **संवेदनशील स्थानों को मज़बूत** करने के लिए चल रहे कार्यों की जानकारी भी ली।

भरे जा चुकें हैं अधिकांश कटाव

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि अब तक रिपोर्ट हुए **44 कटावों** में से **अधिकांश पहले ही पूरे** किए जा चुके हैं, जबकि बाक़ी कटावों को भरने का काम **युद्ध स्तर पर** जारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि भविष्य में **पानी का अधिक बहाव** आता है तो विभाग ऐसी स्थिति से निपटने के लिए **पूरी तरह तैयार** रहे।

उन्होंने आगे कहा कि इस कठिन घड़ी में यह बेहद आवश्यक है कि इन कार्यों के लिए विभाग के **सभी संसाधन जुटाए** जाएँ और इनके पूरा होने तक **सख़्त निगरानी** रखी जाए।

जल्द मूल्यांकन पूरा करने के दिए निर्देश

जल संसाधन मंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि **तटबंधों और अन्य विभागीय संपत्तियों** को हुए नुक़सान संबंधी जारी **मूल्यांकन को शीघ्र पूरा** किया जाए ताकि उनकी **समय पर मरम्मत** सुनिश्चित हो सके। उन्होंने आश्वासन दिया कि इन सुरक्षा उपायों के लिए **धन की कोई कमी नहीं** है। साथ ही उन्होंने नदियों के किनारे बसे लोगों, कृषि भूमि और बुनियादी ढाँचे की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार की **वचनबद्धता** को भी दोहराया।

बैठक में प्रमुख सचिव **कृष्ण कुमार**, मुख्य इंजीनियर (**ड्रेनेज**) **हरदीप सिंह मैंदीरत्ता**, मुख्य इंजीनियर (**नहरें**) **शेर सिंह**, मुख्य इंजीनियर (**मुख्यालय**) **जतिंदर पाल सिंह**, मुख्य इंजीनियर (**डिज़ाइन**) **विजय कुमार गर्ग** और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त में 6 सरकारी कर्मचारी और 2 निजी व्यक्ति रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार