Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

मोगा सिविल अस्पताल से नशा छुड़ाने वाली गोलियां चोरी करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

Chandigarh : पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने शनिवार को बताया कि पंजाब पुलिस ने मोगा सिविल अस्पताल से दिवाली की रात नशा छुड़ाने वाली दवाइयों की चोरी के मामले में तेज़ी से कार्रवाई करते हुए आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने इस मामले को शीघ्र सुलझाने के लिए ज़िला प्रशासन और पुलिस की सराहना की।

सख्त कानूनी कार्रवाई का भरोसा

यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने चोरी को एक गंभीर अपराध करार देते हुए भरोसा दिलाया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मोगा सिविल अस्पताल से नशा छुड़ाने वाली गोलियाँ चोरी करने में शामिल आरोपी को कुछ ही दिनों में गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके लिए मैं ज़िला प्रशासन और पुलिस के प्रयासों की प्रशंसा करता हूँ।

उन्होंने दोहराया कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत नशा तस्करों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है।

“युद्ध नशों विरुद्ध” अभियान के प्रभाव

डॉ. बलबीर सिंह ने ज़ोर देकर कहा कि राज्य सरकार की “युद्ध नशों विरुद्ध” मुहिम इस बुराई के खात्मे के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है और इसके प्रभावशाली परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के शुरू होने के बाद से अब तक लगभग 20,000 व्यक्तियों ने नशे का सेवन छोड़ दिया है।

चोरी और बरामद गोलियों का विवरण

केस की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दिवाली की रात को मोगा सिविल अस्पताल से नशा छुड़ाने वाली दवाइयों की चोरी हुई थी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के पास से कुल 10,150 गोलियाँ बरामद की गई हैं, जबकि आरोपी ने लगभग 850 गोलियाँ बेच दी थीं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री के साथ धर्मकोट के विधायक दविंदरजीत सिंह लाडी ढोस, उपायुक्त (डिप्टी कमिश्नर) सागर सेतिया, एसएसपी अजय गांधी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे के प्रयास

डॉ. बलबीर सिंह ने स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने के लिए राज्य सरकार के व्यापक प्रयासों का ज़िक्र किया, जिनमें 1400 डॉक्टरों की भर्ती, 1000 और नर्सों की भर्ती की चल रही प्रक्रिया और अस्पतालों में 350 प्रकार की दवाओं की मुफ़्त उपलब्धता शामिल हैं। उन्होंने आगे बताया कि कोट इसे खाँ में नशा छुड़ाने केंद्र को सभी आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है, जिसके माध्यम से अब तक लगभग 1000 व्यक्तियों ने नशा छोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें पंजाब सरकार द्वारा गुरु का बाग छावनी बुड्ढा दल में तीन दिन तक होंगे धार्मिक समागम – जत्थेदार बाबा बलबीर सिंह

संबंधित खबरें

‘हर आवाज को मौका मिले और हर विचार का सम्मान हो’, संसद के मानसून सत्र से पहले बोले पीएम मोदी

Aaj Ka Rashifal 20 July 2026: शिव योग और हस्त नक्षत्र का शुभ संयोग, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

राजौरी में बारिश और लैंडस्लाइड का कहर: 12 लोगों की मौत, कई लापता; जानिए क्यों इतना संवेदनशील है यह इलाका

संसद के मॉनसून सत्र के बीच दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

फुटबॉल का नया ‘किंग’ बना स्पेन, अर्जेंटीना को हराकर जीता FIFA World Cup 2026; मेसी का बैक-टू-बैक खिताब का सपना टूटा

Recommended Stories

‘हर आवाज को मौका मिले और हर विचार का सम्मान हो’, संसद के मानसून सत्र से पहले बोले पीएम मोदी

Aaj Ka Rashifal 20 July 2026: शिव योग और हस्त नक्षत्र का शुभ संयोग, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

राजौरी में बारिश और लैंडस्लाइड का कहर: 12 लोगों की मौत, कई लापता; जानिए क्यों इतना संवेदनशील है यह इलाका

संसद के मॉनसून सत्र के बीच दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

फुटबॉल का नया ‘किंग’ बना स्पेन, अर्जेंटीना को हराकर जीता FIFA World Cup 2026; मेसी का बैक-टू-बैक खिताब का सपना टूटा