मोहसिन खान ने तमन्ना संग की सगाई, फैंस को दिखाई रियल लाइफ ‘नायरा’ की झलक

मोहसिन खान ने तमन्ना संग सगाई का ऐलान किया है। एक्टर ने पार्टनर के लिए खास नोट लिखा और बताया कि उन्हें अपना पर्सन कैसे मिला।
मोहसिन खान

टीवी एक्टर मोहसिन खान की जिंदगी में प्यार ने अब नया मोड़ ले लिया है। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन ने सोशल मीडिया पर अपनी नई शुरुआत की झलक फैंस को दी है। एक्टर ने अपनी पार्टनर तमन्ना संग सगाई की तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही उनके लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। इस पोस्ट के बाद फैंस उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं।

मोहसिन ने की पार्टनर की तारीफ

मोहसिन ने अपनी पोस्ट में तमन्ना के लिए दिल की बात लिखी है। उन्होंने बताया कि पहली बार उन्हें देखने और उनका हाथ थामने के बाद ही उन्हें कुछ खास महसूस हुआ था। एक्टर के मुताबिक, उस वक्त उन्हें लगा कि उन्हें अपना खास इंसान मिल गया है।

एक्टर ने अपनी पार्टनर को खूबसूरत, कॉन्फिडेंट और सेंसिटिव बताया। उन्होंने उनकी हंसी, शरारतों, सपनों और जिंदगी को देखने के तरीके की भी तारीफ की। मोहसिन ने अपनी पोस्ट में लिखा कि जब उन्होंने पहली बार उनका हाथ पकड़ा, तब उन्हें लगा, “मुझे मेरा पर्सन मिल गया था।”

‘शायद हमारी कहानी पहले से लिखी थी’

मोहसिन ने अपने रिश्ते को लेकर एक खूबसूरत बात भी कही। उन्होंने लिखा कि शायद उनकी कहानी पहले से ही सितारों में लिखी हुई थी। या फिर जिंदगी में कभी-कभी दो लोग उसी समय मिलते हैं, जब उनका मिलना तय होता है।

एक्टर ने आगे कहा कि आने वाला सफर प्यार, दोस्ती और खूबसूरत यादों से भरा होगा। उन्होंने अपनी पार्टनर के लिए हमेशा खुश रहने की दुआ भी की। मोहसिन ने लिखा कि उनकी आंखों में कभी आंसू न आएं और वह हमेशा मुस्कुराती रहें।

मोहसिन ने अपनी पार्टनर की पसंदीदा फिल्म का भी जिक्र किया। उन्होंने फिल्म की एक लाइन के जरिए उनके लिए अपने प्यार का इजहार किया। साथ ही कहा कि साथ मिलकर घर जैसा रिश्ता बनाना उनके लिए सबसे खूबसूरत चीज है।

मोहसिन और शिवांगी जोशी की जोड़ी को नहीं भूले फैंस

एक्टर की इस नई शुरुआत के बीच फैंस को उनकी पुरानी ऑनस्क्रीन जोड़ी भी याद आ रही है। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में मोहसिन खान ने कार्तिक का किरदार निभाया था। वहीं, शिवांगी जोशी ने नायरा का रोल किया था।

कार्तिक और नायरा की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री की काफी चर्चा होती थी। फैंस उन्हें प्यार से ‘शिविन’ भी कहते थे।

शो के दौरान मोहसिन और शिवांगी के रिलेशनशिप की भी खबरें सामने आई थीं। हालांकि, दोनों ने इसे कभी पब्लिकली स्वीकार नहीं किया। अब मोहसिन की जिंदगी में एक नई शुरुआत हुई है। ऐसे में फैंस उन्हें उनकी रियल लाइफ ‘नायरा’ मिलने की बात भी कह रहे हैं।

‘हमेशा के लिए शुरुआत’

मोहसिन ने अपनी पोस्ट के आखिर में अपनी पार्टनर के साथ नई जिंदगी को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा, “Here’s to us, my love. And to the beginning of our forever.”

मोहसिन की इस पोस्ट पर टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों और फैंस ने उन्हें बधाई दी है। अब फैंस को मोहसिन और तमन्ना की शादी की तारीख का इंतजार है।

संबंधित खबरें

मेट्रो के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त फ़ैसला, कहा- “मक्खी मारने के लिए हथौड़े की जरूरत क्यों”

सीएम योगी का बड़ा ऐलान, नोएडा का जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट

हाईराइज सोसाइटी की 12वीं मंजिल से कूद कर युवक ने की खुदखुशी, क्या पीछे की……..?

5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर मतगणना जारी, बंगाल के नतीजों पर टिकी सबकी नजर

CJP Protest: आज रात 9 बजे से दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन हो सकते हैं बंद, DMRC लेगा अंतिम फैसला, देखें पूरी लिस्ट

Recommended Stories

मेट्रो के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त फ़ैसला, कहा- “मक्खी मारने के लिए हथौड़े की जरूरत क्यों”

सीएम योगी का बड़ा ऐलान, नोएडा का जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट

हाईराइज सोसाइटी की 12वीं मंजिल से कूद कर युवक ने की खुदखुशी, क्या पीछे की……..?

5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर मतगणना जारी, बंगाल के नतीजों पर टिकी सबकी नजर

CJP Protest: आज रात 9 बजे से दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन हो सकते हैं बंद, DMRC लेगा अंतिम फैसला, देखें पूरी लिस्ट