भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

‘हनुमान अंश’ समेत ये 5 माइथोलॉजिकल फिल्में रहीं सबसे ज्यादा प्रॉफिटेबल, एक ने कमाया 8407% मुनाफा

माइथोलॉजिकल फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। ‘हनुमान अंश’ समेत इन 5 फिल्मों ने जबरदस्त मुनाफा कमाया, जिसमें एक फिल्म ने 8407% तक का रिटर्न दिया।
हनुमान अंश
‘हनुमान अंश’ समेत 5 माइथोलॉजिकल फिल्में रहीं सबसे ज्यादा प्रॉफिटेबल

भारतीय सिनेमा में माइथोलॉजी और भक्ति पर आधारित फिल्मों का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। कम बजट में बनी कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कहीं ज्यादा कमाई कर मेकर्स को बड़ा मुनाफा दिया है। हाल ही में रिलीज हुई हनुमान अंश भी इसी लिस्ट में शामिल हो गई है। फिल्म ने सिर्फ 34 दिनों में अपने बजट के मुकाबले 8407 फीसदी से ज्यादा का प्रॉफिट कमाया है।

आइए जानते हैं ऐसी 5 माइथोलॉजिकल फिल्मों के बारे में, जिन्होंने कम बजट में शानदार कमाई की और जबरदस्त मुनाफा कमाया।

1. हनुमान अंश

नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित ‘हनुमान अंश’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने महज 10 लाख रुपये की ओपनिंग के बाद अपनी कमाई को 150 करोड़ रुपये के पार पहुंचा दिया।

रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का बजट करीब 1.8 करोड़ रुपये है, जबकि 34 दिनों में इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 153.13 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इस हिसाब से फिल्म ने 8407.22 फीसदी का प्रॉफिट कमाया है। फिल्म को अभी वर्ल्डवाइड रिलीज किया जाना बाकी है।

2. कांतारा

ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कम बजट वाली फिल्मों के लिए नया बेंचमार्क बनाया। फिल्म का बजट करीब 16 करोड़ रुपये बताया गया था, जबकि सैकनिल्क के मुताबिक इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 407.82 करोड़ रुपये रहा।बजट और कमाई के आधार पर फिल्म ने करीब 2448.88 फीसदी का प्रॉफिट कमाया।

फिल्म की सफलता के बाद इसका प्रीक्वल कांतारा: चैप्टर 1’ भी रिलीज हुआ। करीब 125 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 852.36 करोड़ रुपये का कारोबार किया और करीब 581.89 फीसदी का प्रॉफिट कमाया।

3. हनुमान

तेजा सज्जा स्टारर ‘हनुमान’ भी माइथोलॉजिकल फिल्मों की सफल लिस्ट में शामिल है। फिल्म का बजट करीब 60 करोड़ रुपये था।

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में 295.29 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। वहीं इसका इंडिया नेट कलेक्शन करीब 201.91 करोड़ रुपये रहा। बजट और वर्ल्डवाइड कमाई के आधार पर फिल्म ने लगभग 392.15 फीसदी का प्रॉफिट कमाया।

4. महा अवतार नरसिंह

एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। करीब 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 326.82 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन करीब 251.30 करोड़ रुपये और ओवरसीज कलेक्शन करीब 28 करोड़ रुपये बताया गया है। बजट के मुकाबले फिल्म ने करीब 717.05 फीसदी का प्रॉफिट कमाया।

5. कार्तिकेय 2

निखिल सिद्धार्थ की ‘कार्तिकेय 2’ भी कम बजट में बड़ी सफलता हासिल करने वाली फिल्मों में शामिल है। फिल्म को करीब 15 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था।

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 117.87 करोड़ रुपये रहा। वहीं इंडिया नेट कलेक्शन करीब 86.75 करोड़ रुपये और ओवरसीज कलेक्शन 15.50 करोड़ रुपये रहा। इस हिसाब से फिल्म ने करीब 685.8 फीसदी का प्रॉफिट कमाया।

कम बजट, बड़ी कमाई का फॉर्मूला

इन फिल्मों के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन से साफ है कि माइथोलॉजी और भारतीय संस्कृति से जुड़ी कहानियों को दर्शकों का मजबूत सपोर्ट मिल रहा है। खास बात यह है कि इनमें से कई फिल्मों का बजट बड़ा नहीं था, लेकिन कंटेंट और दर्शकों की दिलचस्पी ने इन्हें बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता दिलाई।

‘हनुमान अंश’ की मौजूदा कमाई खास तौर पर चर्चा में है, क्योंकि सिर्फ 1.8 करोड़ रुपये के बजट वाली इस फिल्म ने 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है।

संबंधित खबरें

शी जिनपिंग का भारत आना कितनी बड़ी बात? BRICS में बॉर्डर से कारोबार तक क्या निकल सकता है रास्ता?

‘हनुमान अंश’ समेत ये 5 माइथोलॉजिकल फिल्में रहीं सबसे ज्यादा प्रॉफिटेबल, एक ने कमाया 8407% मुनाफा

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार की बढ़ी मुश्किलें, लालू-राबड़ी और तेजस्वी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय

उत्तराखंड दौरे पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, युवा संवाद में होंगे शामिल

लखनऊ: सीएम योगी ने पंडित गोविंद वल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, याद किया योगदान

Recommended Stories

शी जिनपिंग का भारत आना कितनी बड़ी बात? BRICS में बॉर्डर से कारोबार तक क्या निकल सकता है रास्ता?

‘हनुमान अंश’ समेत ये 5 माइथोलॉजिकल फिल्में रहीं सबसे ज्यादा प्रॉफिटेबल, एक ने कमाया 8407% मुनाफा

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार की बढ़ी मुश्किलें, लालू-राबड़ी और तेजस्वी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय

उत्तराखंड दौरे पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, युवा संवाद में होंगे शामिल

लखनऊ: सीएम योगी ने पंडित गोविंद वल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, याद किया योगदान