भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1.56 करोड़ महिलाओं को रोजगार सहायता राशि देने का ऐलान किया

Bihar News : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर पूर्ववर्ती लालू-राबड़ी शासनकाल पर निशाना साधते नजर आए। शुक्रवार (28 नवंबर, 2025) को एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के तहत 10 लाख महिलाओं को डीबीटी (DBT) से 10-10 हजार रुपये भेजने की घोषणा की। संबोधन के दौरान नीतीश कुमार ने पूर्ववर्ती सरकार पर तंज कसते हुए कहा, “पहले की सरकार में क्या हुआ था जी… याद करिए न कुछ नहीं किया।”

हम सबके लिए काम करते रहेंगे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, “जो काम शुरू किया हम लोगों ने किया। तो आगे भी किसी को नहीं छोड़ने वाले हैं। सबके लिए काम करेंगे। पूरा बिहार आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार का भी सहयोग मिल रहा है।” इससे पहले कई जिलों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जुड़ी महिलाओं को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा, “आप जानते हैं कि इस बार बिहार की जनता ने विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत देकर एनडीए को जिताया है। हम लोगों को अगले 5 साल तक बिहार की सेवा करने का अवसर मिला है। इसके लिए मैं आप सभी महिलाओं और पूरे बिहारवासियों का धन्यवाद करता हूँ।

महिला रोजगार योजना से 1.56 करोड़ को लाभ

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आज ‘महिला रोजगार योजना’ के तहत अपनी पसंद का काम करने के लिए दस लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि भेजी जा रही है। इससे पहले 1 करोड़ 46 लाख महिलाएं इस लाभ को पा चुकी हैं। आज की किस्त के साथ कुल 1 करोड़ 56 लाख महिलाएं इस योजना का फायदा उठा लेंगी। उन्होंने कहा कि इस योजना से काफी संख्या में महिलाओं ने अपनी पसंद का रोजगार शुरू किया है। जो महिलाएं अपना काम अच्छे से करेंगी उन्हें भविष्य में 2 लाख तक की सहायता राशि दी जाएगी।

महिलाओं को अगले माह मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जिन परिवारों की महिलाएं अभी इस योजना से वंचित हैं, उन्हें भी अगले महीने तक सहायता राशि दे दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार शुरू से ही महिलाओं के लिए काम करती है। पंचायत और नगर निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण और पुलिस विभाग में 35 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला भी उनकी ही सरकार ने लिया था। सीएम ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कदम उठाए गए हैं और आगे भी ऐसे प्रयास बिना रुके जारी रहेंगे।

यह भी पढ़ें : पंजाब में अब हरियाली और बिजली का कमाल: जानें कैसे निवेशक बनेंगे हरित ऊर्जा के हीरो

संबंधित खबरें

मेट्रो में सफर, बच्चों से बातचीत… 13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी, शताब्दी समारोह में हुए शामिल

केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा, सिया गोयल-चेतन चौधरी के तीसरे साथी को पुलिस ने पकड़ा

नरेला प्रॉपर्टी डीलर मर्डर का CCTV आया सामने, वारदात के बाद पिस्टल लहराते बाइक से भागे शूटर

नेपाल बाढ़ रेस्क्यू: नौ दिन बाद मलबे से जिंदा निकले दो लोग, जानिए कैसे बची जान

‘तेलंगाना आकर छात्रों से बात कीजिए’, राहुल गांधी को KTR ने दिया चैलेंज

Recommended Stories

मेट्रो में सफर, बच्चों से बातचीत… 13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी, शताब्दी समारोह में हुए शामिल

केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा, सिया गोयल-चेतन चौधरी के तीसरे साथी को पुलिस ने पकड़ा

नरेला प्रॉपर्टी डीलर मर्डर का CCTV आया सामने, वारदात के बाद पिस्टल लहराते बाइक से भागे शूटर

नेपाल बाढ़ रेस्क्यू: नौ दिन बाद मलबे से जिंदा निकले दो लोग, जानिए कैसे बची जान

‘तेलंगाना आकर छात्रों से बात कीजिए’, राहुल गांधी को KTR ने दिया चैलेंज