Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

NDA में महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी का जलवा: 47 कैडेट पास, मंत्री अमन अरोड़ा ने दी बधाई

Punjab News : **महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज़ प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट (MRSPI)**, एस.ए.एस. नगर (**मोहाली**) के **47 कैडेटों** ने **एन.डी.ए.-156 कोर्स** के लिए **नेशनल डिफ़ेंस एकेडमी (एन.डी.ए.) (II)** लिखित परीक्षा पास कर शानदार उपलब्धि हासिल की है। इस संबंध में **यू.पी.एस.सी.** ने बुधवार देर शाम परिणाम घोषित किए। यह कोर्स **जून 2026** में शुरू होगा।

NDA परीक्षा में कैडेटों की रिकॉर्ड सफलता पर दी बधाई

पंजाब के रोज़गार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री **अमन अरोड़ा** ने कहा कि एन.डी.ए. (II) लिखित परीक्षा देने वाले इस संस्थान के **57 कैडेटों** में से **47 कैडेटों** ने **82.45 प्रतिशत** की शानदार सफलता दर से परीक्षा पास की है। यह संस्थान द्वारा एन.डी.ए. (I) या एन.डी.ए. (II) परीक्षाओं के लिए हासिल की गई अब तक की **सबसे अधिक सफलता दर** है।

कैडेटों को बधाई देते हुए अमन अरोड़ा ने कहा, **‘ये कैडेट पंजाब का गौरव हैं। मेरी ओर से उन्हें एस.एस.बी. इंटरव्यू और ट्रेनिंग के लिए शुभकामनाएँ।’**

स्टाफ़ और शिक्षकों को दी बधाई

परिणामों पर संतोष व्यक्त करते हुए प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर **मेजर जनरल (रिटायर्ड) अजय एच. चौहान, वी.एस.एम.** ने कहा कि कैडेट अब जल्द ही अपना **सर्विसेज़ सेलेक्शन बोर्ड (एस.एस.बी.) इंटरव्यू** देंगे। उन्होंने संस्थान के स्टाफ़ और अध्यापकों को उनके **समर्पित प्रयासों** के लिए बधाई दी। उन्होंने बताया कि संस्थान के नौ में से **सात कैडेट ए.एफ.सी.ए.टी. परीक्षा पास** कर चुके हैं, जिसके परिणाम हाल ही में डी-क्लासीफ़ाइड किए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि संस्थान की स्थापना से लेकर अब तक इसके **179 पूर्व विद्यार्थी** रक्षा सेवाओं में **कमीशंड अधिकारी** बने हैं।

यह भी पढ़ें : CM मान ने त्योहारों पर दिया तोहफा: ग्रामीण सड़कों के विकास का किया आगाज, अकाली दल और केंद्र सरकार साधा निशाना

संबंधित खबरें

भारत अपडेट ने देशभर के दर्शकों तक अपनी पहुंच का दायरा और बढ़ा दिया है।तेज,

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आयशा टाकिया आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। ‘टार्जन: द

पश्चिम बंगाल की राजनीति में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला

आईपीएल 2026 में एक बेहद रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने 44वें जन्मदिन पर फैंस के लिए खास तोहफा

अक्षय तृतीया हिन्दू धर्म का एक अत्यंत शुभ पर्व है, जो इस वर्ष 19 अप्रैल

अमेरिका और इजराइल ने मिलकर मंगलवार को ईरान के खर्ग द्वीप पर हमला किया है।

राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस मामले के कारण कानूनी मुश्किलों का सामना कर रहे

यूपी की सियासत इन दिनों फिल्मी रंग धुरंधर-2 में नजर आ रही है। हाल ही