भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

नेपाल में जलजला! फ्लैश फ्लड से मची तबाही, 8 की मौत, कई लापता, रौंगटे खड़े कर देगा बाढ़ का LIVE वीडियो

नेपाल में बुधवार को अचानक आई भीषण फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचा दी, उत्तरी नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक बाढ़ आने से कई बस्तियां, सड़कें, पुल और बिजली परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं।
नेपाल में फ्लैश फ्लड से मची भारी तबाही

काठमांडू: नेपाल में बुधवार को अचानक आई भीषण फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचा दी। उत्तरी नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक बाढ़ आने से कई बस्तियां, सड़कें, पुल और बिजली परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक हादसे में कम से कम 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

बाढ़ की भयावहता दिखाने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें तेज रफ्तार से बहता पानी अपने रास्ते में आने वाली चीजों को बहाता नजर आ रहा है। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

तिब्बत की तरफ से आया बाढ़ का पानी

अधिकारियों के मुताबिक, भोटेकोशी नदी में आया बाढ़ का पानी तिब्बत की तरफ से आया। रसुवा के सयाफ्रुबेसी और तिमुरे इलाकों में इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि पानी इतनी तेजी से बढ़ा कि कई लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, अचानक तेज आवाज सुनाई दी और लोग जान बचाने के लिए भागने लगे।

कई लोग अब भी लापता

बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया गया है। नेपाली सेना, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस की टीमें मौके पर तैनात हैं। राहत अभियान के लिए हेलीकॉप्टर भी लगाए गए हैं, हालांकि कई प्रभावित इलाकों में पानी का स्तर बहुत ज्यादा होने के कारण हेलीकॉप्टरों की लैंडिंग में परेशानी आ रही है।

रसुवा के तिमुरे इलाके में तैनात 9 सशस्त्र पुलिसकर्मियों के लापता होने की भी जानकारी सामने आई है। अधिकारियों का कहना है कि बाढ़ से हुए नुकसान और लापता लोगों की सही संख्या का आकलन अभी जारी है।

सड़क, पुल और बिजली परियोजनाओं को भारी नुकसान

फ्लैश फ्लड से कई इलाकों में सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं। कई बाजार क्षेत्रों में भी पानी और मलबा घुस गया है।

बाढ़ से नेपाल की कई प्रमुख जलविद्युत और ट्रांसमिशन परियोजनाओं को भी नुकसान पहुंचा है। इसके कारण कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है।

कई जिलों में हाई अलर्ट

बाढ़ का पानी आगे बढ़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने नुवाकोट, धादिंग, चितवन और गोरखा समेत कई जिलों में सतर्कता बढ़ा दी है। त्रिशूली नदी के किनारे रहने वाले लोगों को नदी से दूर रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी के किनारे या निचले इलाकों में जाने से बचें और स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

सोशल मीडिया पर सामने आए खौफनाक वीडियो

फ्लैश फ्लड के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें पहाड़ी इलाकों से तेज रफ्तार में पानी और मलबा नीचे की ओर आता दिखाई दे रहा है। इन तस्वीरों और वीडियो से बाढ़ की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

फिलहाल राहत और बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों का कहना है कि पानी का स्तर कम होने के बाद प्रभावित इलाकों में पहुंचकर नुकसान का विस्तृत आकलन किया जाएगा।

संबंधित खबरें

Toxic Movie Review: यश का धांसू स्वैग और खूनी एक्शन, लेकिन कमजोर कहानी ने बिगाड़ा पूरा खेल

नेपाल में जलजला! फ्लैश फ्लड से मची तबाही, 8 की मौत, कई लापता, रौंगटे खड़े कर देगा बाढ़ का LIVE वीडियो

दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च की ‘लक्ष्मी योजना’, महिलाओं के खाते में आएंगे ₹2,500, ऐसे मिलेगा लाभ

गाजियाबाद की पेपर फैक्ट्री में भीषण आग, तीन फायर टेंडर और वाटर बाउजर ने संभाला मोर्चा

CM योगी का महिलाओं को बड़ा तोहफा, फ्री बस यात्रा की शुरुआत, अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर योजना

Recommended Stories

Toxic Movie Review: यश का धांसू स्वैग और खूनी एक्शन, लेकिन कमजोर कहानी ने बिगाड़ा पूरा खेल

नेपाल में जलजला! फ्लैश फ्लड से मची तबाही, 8 की मौत, कई लापता, रौंगटे खड़े कर देगा बाढ़ का LIVE वीडियो

दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च की ‘लक्ष्मी योजना’, महिलाओं के खाते में आएंगे ₹2,500, ऐसे मिलेगा लाभ

गाजियाबाद की पेपर फैक्ट्री में भीषण आग, तीन फायर टेंडर और वाटर बाउजर ने संभाला मोर्चा

CM योगी का महिलाओं को बड़ा तोहफा, फ्री बस यात्रा की शुरुआत, अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर योजना