नेपाल में फिर Gen Z का विरोध प्रदर्शन, संवेदनशील क्षेत्रों में लगा कर्फ्यू

Nepal Gen Z Protest : नेपाल में एक बार फिर जेन ज़ी (Gen Z) सड़कों पर है। इस बार जेन ज़ी का गुस्सा यूएमएल (UML) नेता महेश बस्नेत और शंकर पोखरेल के विरोध में है, जिन पर आरोप है कि उन्होंने पहले हुए जेन-ज़ी आंदोलन के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली का समर्थन किया था।

पुलिस ने किया बल प्रयोग

जानकारी के मुताबिक, बढ़ते विरोध और सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में कर्फ्यू लगाया है। काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 11 बजे प्रदर्शनकारी सेमरा चौक पर जमा हुए जिसके बाद पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया।

UML कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत

जेन ज़ी प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर बुधवार को हुई झड़पों में उनकी शिकायतों में नामित व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में विफल रहने का आरोप लगाया था। बता दें कि 19 नवंबर को 6 जेन ज़ी समर्थक घायल हो गए थे, जिसके बाद 6 यूएमएल (UML) कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट बंद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेमरा हवाई अड्डे के पास टकराव बढ़ने लगा। पुलिस ने काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े जिससे बाद एयरपोर्ट बंद करना पड़ा। रिपोर्ट में कहा गया है कि सेमरा में कर्फ्यू दोपहर करीब 12.45 बजे लगाया गया और रात 8 बजे तक जारी रहेगा।

इसलिए नेपाल का युवा सड़कों पर उतरा

नेपाल में सितंबर में हिंसा भड़क गई थी, जिसमें 76 लोग मारे गए थे। हिंसा का मुख्य कारण बढ़ते भ्रष्टाचार, और जनता की आम जरूरतों को पूरा ना कर पाना है। इसी बीच नेपाल सरकार ने अचानक नेपाल में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बंद कर दिए थे, जिसके बाद हिंसा ने भयानक रूप ले लिया। इन विरोध प्रदर्शनों के चलते तत्कालीन प्रधानमंत्री और यूएमएल के अध्यक्ष केपी ओली को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

संबंधित खबरें

फिर हिरासत में लिए गए CJP के सौरव और आशुतोष रांका, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंचे थे

यूपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

‘ये आंदोलन बाहर से फंडेड है’, हरीश साल्वे का दावा- नेपाल और बांग्लादेश जैसी स्थिति बनाने की कोशिश

राहुल गांधी के चुनाव आयोग के ख़िलाफ़ याचिका पर एक्शन में सुप्रीम कोर्ट, जल्द हो सकती है सुनवाई

“राहुल गांधी की राजनीति का कोई स्तर नहीं”, अनुराग ठाकुर बोले- देश ने नेता प्रतिपक्ष का ऐसा नाटक कभी नहीं देखा

Recommended Stories