नोएडा की गारमेंट कंपनी में भीषण आग, धू-धू कर जली पूरी बिल्डिंग

नोएडा की एक गारमेंट कंपनी की बिल्डिंग में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया, दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं.
नोएडा
नोएडा की गारमेंट कंपनी में भीषण आग

नोएडा के सेक्टर-63 स्थित ए-ब्लॉक में सोमवार देर रात एक गारमेंट कंपनी की इमारत में भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते बिल्डिंग की पहली और दूसरी मंजिल इसकी चपेट में आ गई. घटना के दौरान इमारत में मौजूद दो लोग अंदर फंस गए थे, जिन्हें दमकल विभाग की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

देर रात 11:46 बजे मिली आग लगने की सूचना

पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात करीब 11:46 बजे कंट्रोल रूम को सेक्टर-63 के ए-4 स्थित गारमेंट कंपनी में आग लगने की सूचना मिली थी. कॉल करने वाले ने इमारत के अंदर कुछ लोगों के फंसे होने की जानकारी भी दी थी. सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं. आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियों को घटनास्थल पर रवाना किया गया. दमकल की गाड़ियां सूचना मिलने के करीब 5 से 7 मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गईं..

पहली मंजिल पर सो रहे थे दो युवक, सुरक्षित निकाले गए

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग इमारत की पहली और दूसरी मंजिल तक फैल गई थी. इसी दौरान पहली मंजिल पर विक्की (41) और अरुण (26) नाम के दो युवक सो रहे थे। आग और धुएं के बीच दोनों इमारत में फंस गए. दमकलकर्मियों ने तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. पुलिस के अनुसार, इस घटना में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है.

आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

आग तेजी से फैल रही थी, लेकिन दमकल विभाग की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद इस पर काबू पा लिया. बताया जा रहा है कि त्योहारों को देखते हुए दमकल विभाग की गाड़ियां पहले से ही विशेष ड्यूटी पर तैनात थीं. इसी वजह से सूचना मिलते ही टीमें तेजी से घटनास्थल पर पहुंच सकीं.

आग लगने की वजह का पता लगाने में जुटी पुलिस

फिलहाल गारमेंट कंपनी की इमारत में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं. आग शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य वजह से लगी, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.

संबंधित खबरें

‘रामायण’ में सीता के फाइट सीन पर भड़के मुकेश खन्ना, मेकर्स पर लगाए गंभीर आरोप

नोएडा की गारमेंट कंपनी में भीषण आग, धू-धू कर जली पूरी बिल्डिंग

13 साल बाद टूटेगा पवन कल्याण का रिश्ता? तीसरी पत्नी अन्ना कोनिडेला से अलगाव की चर्चा

दिवाली के बाद दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, कई इलाकों में AQI बेहद खराब

आज मनाई जा रही है दीपावली, जानें लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, प्रदोष काल और पूजा मंत्र

Recommended Stories