यूपी के नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी के एस्पायर टावर में शनिवार को एक युवक ने 43वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी. युवक के नीचे गिरते ही तेज आवाज हुई. ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
रिपोर्ट् के मुताबिक, युवक ने एक दिन पहले ही सुपरनोवा में AIR BNB से कमरा बुक किया था. घटना के दौरान जब युवक ऊंचाई से कूदने की कोशिश कर रहा था, तभी वहां मौजूद एक एसी मैकेनिक ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह उसे रोक नहीं सका. बताया गया है कि घटना से पहले युवक ने एसी मैकेनिक से कहा था कि वह डिप्रेशन में है.इसके बाद युवक 43वीं मंजिल से गिर गया और उसकी मौत हो गई.