भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

टी20 वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने से किया इंकार, सरकार ने लिया चौंकाने वाला फैसला

टी20 वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर
टी20 वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले क्रिकेट जगत में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पाकिस्तान सरकार ने अपनी क्रिकेट टीम को आगामी टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की मंजूरी तो दे दी है, लेकिन एक शर्त के साथ। पाकिस्तान ने साफ कर दिया है कि वह 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाला हाई-वोल्टेज मुकाबला नहीं खेलेगी। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाला यह बहुप्रतीक्षित मैच अब रद्द हो गया है।

पाकिस्तानी सरकार के आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट के माध्यम से यह निर्णय सार्वजनिक किया गया। सरकार ने बयान में कहा, “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को हिस्सा लेने की मंजूरी देती है, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ मैच के लिए मैदान पर नहीं उतरेगी।” हालांकि, इस चौंकाने वाले फैसले के पीछे सरकार ने कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है।

माना जा रहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने यह फैसला बांग्लादेश के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए लिया है। बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने विश्व कप मैच भारत से बाहर कराने की मांग की थी, जिसे आईसीसी ने नहीं माना। इसके बाद बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया और उनकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया।

टूर्नामेंट में सलमान अली आगा की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम ग्रुप-ए में भारत, नामीबिया, नीदरलैंड और यूएसए के साथ शामिल है। पाकिस्तान अपना अभियान 7 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ कोलंबो में शुरू करेगी। इस बहिष्कार के चलते टूर्नामेंट के राजस्व पर बड़ा असर पड़ना तय है। हाल ही में, पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की थी, जिसके बाद यह घोषणा की गई है कि भारत-पाकिस्तान मैच रद्द रहेगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला क्रिकेट में सबसे ज्यादा राजस्व कमाने वाला मैच होता है। इस मैच के रद्द होने से क्रिकेट प्रेमियों के साथ-साथ टूर्नामेंट आयोजकों को भी बड़ी निराशा हाथ लगी है। अब देखना होगा कि आईसीसी इस स्थिति से निपटने के लिए क्या कदम उठाती है।

संबंधित खबरें

महिला वोट पर BJP-SP की नजर, 2027 में कितना असर? समझिए पूरा विश्लेषण…..

‘Cold Drink Tax’ का असर! UK की Fanta में भारत से कम चीनी क्यों? एक्सपर्ट ने बताई असली वजह

मुरादाबाद में तेंदुओं का आतंक, 22 दिन में 3 महिलाओं की मौत, 20 से ज्यादा घायल, 50 गांवों में दहशत

कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश: दो की मौत, हादसे के पीछे क्या है वजह? दो महीने पहले भी हुआ था सेफ्टी इंसिडेंट

आरक्षण हटाओ आंदोलन के प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा, बंद कमरे में क्या हुई बात?

Recommended Stories

महिला वोट पर BJP-SP की नजर, 2027 में कितना असर? समझिए पूरा विश्लेषण…..

‘Cold Drink Tax’ का असर! UK की Fanta में भारत से कम चीनी क्यों? एक्सपर्ट ने बताई असली वजह

मुरादाबाद में तेंदुओं का आतंक, 22 दिन में 3 महिलाओं की मौत, 20 से ज्यादा घायल, 50 गांवों में दहशत

कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश: दो की मौत, हादसे के पीछे क्या है वजह? दो महीने पहले भी हुआ था सेफ्टी इंसिडेंट

आरक्षण हटाओ आंदोलन के प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा, बंद कमरे में क्या हुई बात?