भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर 3 जगह एयरस्ट्राइक, 9 बच्चों की मौत

Pakistan Airstrike : पाकिस्तान ने आधी रात सोमवार को अफगानिस्तान में तीन स्थानों पर हवाई हमले (एयरस्ट्राइक) किए। खोस्त, कुनार और पक्तिका में एयरस्ट्राइक हुई है। खोस्त पर हुए हमले में 10 आम नागरिकों की मृत्यु हुई, जिनमें 9 बच्चे और एक महिला भी शामिल हैं। कुनार और पक्तिका प्रांतों में चार नागरिक घायल हुए हैं। अब तक हमले को लेकर पाकिस्तान ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

पाकिस्तान ने धोखे से किया वार

तालिबान ने इसे पाकिस्तान का धोखा करार दिया है, और जवाबी कार्रवाई की कसम खाई है। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा है कि सही समय आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। तालिबान ने हमलों में मारे गए अफगानी बच्चों की तस्वीरें जारी की है। इन तस्वीरों को देखकर मन व्यथित हो जाता है। पाकिस्तानी हमले में मारे गए बच्चों के शव काफी वीभत्स हैं और घर तबाह हो गए हैं।

ज़बीहुल्लाह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि कल रात करीब 12 बजे, पाकिस्तानी हमलावर सेनाओं ने खोस्त प्रांत के गरबाज जिले के मुगलगाय इलाके में एक स्थानीय निवासी, विलायत खान बेटे काजी मीर के घर पर बमबारी की। हमले में 9 बच्चे (5 लड़के और 4 लड़कियां) और एक महिला शहीद हो गए, और उनका घर तबाह हो गया।

टेबल टॉक, सीजफायर रहे बेअसर

आपको बता दें कि पाकिस्तान ने अक्टूबर महीने में अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर बमबारी की थी। उस वक्त तालिबान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी भारत दौरे पर थे। इसके बाद अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर जानलेवा झड़प भी देखी गई थी। मामले को गहनता से देखते हुए तुर्की और कतर ने बीच-बचाव किया था। जिसके बाद बातचीत (टेबल टॉक) की गई थी, जो किसी काम ना आई और मामला गहराता चला गया। इस दौरान दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम (सीजफायर) भी हुआ था।

पाकिस्तान के अफगानिस्तान पर किए गए हमले से दोनों देशों में तनाव बढ़ गया है। तालिबानी शासन चेतावनी देता रहा है कि अगर देश पर कोई हमला हुआ तो वह चुप नहीं बैठेगा, करारा जवाब दिया जाएगा।

संबंधित खबरें

26 अगस्त 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें शुभ रंग और अंक

आ रही बिना स्टीयरिंग वाली कार, Tesla की ड्राइवरलेस टैक्सी का इंतजार खत्म! 3 सितंबर को Cybercab की लॉन्चिंग

चीनी हुई सस्ती, एक झटके में गिरा दाम, सरकार के कौन से फ़ैसले का दिखा असर

सालों बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग? सीमा विवाद पर चौंकाने वाला संकेत, जाने पूरा मामला….।

चीन की नई चाल या युद्ध की तैयारी? दक्षिण चीन सागर में दिखे 3 नए रहस्यमयी ढांचे

Recommended Stories

26 अगस्त 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें शुभ रंग और अंक

आ रही बिना स्टीयरिंग वाली कार, Tesla की ड्राइवरलेस टैक्सी का इंतजार खत्म! 3 सितंबर को Cybercab की लॉन्चिंग

चीनी हुई सस्ती, एक झटके में गिरा दाम, सरकार के कौन से फ़ैसले का दिखा असर

सालों बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग? सीमा विवाद पर चौंकाने वाला संकेत, जाने पूरा मामला….।

चीन की नई चाल या युद्ध की तैयारी? दक्षिण चीन सागर में दिखे 3 नए रहस्यमयी ढांचे