भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

पाकिस्तान ने राहत के नाम पर भेजा एक्पायरी फूड, खाद्य पदार्थ की आड़ में हताहत का इरादा?

Pakistan Sri Lanka : यह सर्वविदित है कि पाकिस्तान अपने देश के नागरिकों का ही पेट भरने में अक्सर असमर्थ रहता है। हाल ही में भूख से लोगों के बेहाल होने की खबरें सामने आई थीं। एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें पाकिस्तानी नागरिक आटे की बोरियां लूटते हुए दिखे थे। इन तमाम खबरों के बीच एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है कि तूफान दितवाह से प्रभावित श्रीलंका की सहायता के लिए पाकिस्तान द्वारा भेजी गई राहत सामग्री एक्सपायर्ड है। ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही है कि हमेशा आतंकी विचार रखने वाला पाकिस्तान कहीं एक्सपायर्ड फूड भेजकर लोगों को नुकसान पहुंचाने की मंशा तो नहीं रखता है?

पाकिस्तान ने तूफान से प्रभावित श्रीलंका को जो राहत सामग्री भेजी थी, उस फूड पैकेट पर अक्टूबर 2024 की एक्सपायरी डेट लिखी हुई थी। इस राहत पैकेज में पानी, दूध पाउडर, आटा और अन्य खाद्य सामग्री शामिल थी। पाकिस्तान हाई कमीशन, श्रीलंका ने 30 नवंबर को ट्विटर/एक्स पर राहत पैकेज की तस्वीरें साझा कीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की कड़ी आलोचना शुरू हो गई।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया यूजर्स ने पाकिस्तान की इस हरकत पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने कहा कि एक्सपायर्ड हो चुकी खाद्य सामग्री भेजना बिल्कुल अनुचित है। एक यूजर ने लिखा कि पाकिस्तान ने खराब हो चुकी खाद्य सामग्री को फेंकने के बजाय श्रीलंका भेजने का विकल्प चुना। वहीं, कुछ यूजर्स ने राहत पैकेज की तस्वीरें साझा करते हुए दावा किया कि बिस्कुट वास्तव में श्रीलंका में निर्मित हैं, न कि पाकिस्तान में।

अन्य यूजर्स ने पाकिस्तान पर हमला करते हुए कहा कि एक ऐसा देश जो अपने नागरिकों का पेट भरने में असमर्थ है, वह बाढ़ प्रभावित देश को एक्सपायर्ड भोजन भेज रहा है। आलोचकों ने इसे बेशर्मी का उदाहरण बताया और पाकिस्तान की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल उठाए।

भारत ने पाकिस्तान की खबरों को बताया फर्जी

इस बीच, भारत ने पाकिस्तानी मीडिया में आई उन खबरों को फर्जी करार दिया, जिनमें दावा किया गया था कि भारत ने श्रीलंका को मानवीय सहायता भेजने के लिए पाकिस्तान को अपने एयरस्पेस से उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान ने सोमवार दोपहर भारतीय समयानुसार लगभग एक बजे भारतीय एयरस्पेस का उपयोग करने की अनुमति मांगी थी।

भारत ने इसे शीघ्रता से मंजूरी दे दी और सोमवार शाम 5:30 बजे आधिकारिक माध्यम से पाकिस्तान को इसकी जानकारी दी। बताया गया कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान आपस में एयरस्पेस का उपयोग नहीं कर रहे हैं, लेकिन मानवीय सहायता के मामले में भारत ने राहत उड़ानों को अनुमति दी।

श्रीलंका में स्थिति और राहत प्रयास

साइक्लोन दितवाह के कारण श्रीलंका में भीषण बाढ़ आई है, जिसमें अब तक 390 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। पाकिस्तान द्वारा भेजे गए राहत पैकेज और इससे उपजे विवाद ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर ध्यान आकर्षित किया है। जहां पाकिस्तान ने इसे एकजुटता का प्रतीक बताया, वहीं सोशल मीडिया पर बहस जारी है और जनता का दृष्टिकोण आलोचनात्मक बना हुआ है।

इस पूरे मामले ने यह स्पष्ट कर दिया है कि राहत सामग्री भेजते समय गुणवत्ता और सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए। एक्सपायरी डेट और सामग्री की वास्तविकता पर सवाल उठने के बाद पाकिस्तान को अपनी जिम्मेदारियों और अंतरराष्ट्रीय छवि पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों से पहले हथियार लेकर चलने पर पाबंदी

संबंधित खबरें

‘मुश्किलों का सामना करना पड़ता है’, पति के साथ घरेलू हिंसा केस पर अदिति शर्मा का रिएक्शन सामने आया

MPSC Drug Inspector Exam Cancelled: पेपर लीक के आरोपों के बाद पूरी भर्ती प्रक्रिया रद्द

राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला स्कूलों के 50 मीटर तक जंक फूड पर बैन

Toxic Movie Review: यश का धांसू स्वैग और खूनी एक्शन, लेकिन कमजोर कहानी ने बिगाड़ा पूरा खेल

नेपाल में जलजला! फ्लैश फ्लड से मची तबाही, 8 की मौत, कई लापता, रौंगटे खड़े कर देगा बाढ़ का LIVE वीडियो

Recommended Stories

‘मुश्किलों का सामना करना पड़ता है’, पति के साथ घरेलू हिंसा केस पर अदिति शर्मा का रिएक्शन सामने आया

MPSC Drug Inspector Exam Cancelled: पेपर लीक के आरोपों के बाद पूरी भर्ती प्रक्रिया रद्द

राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला स्कूलों के 50 मीटर तक जंक फूड पर बैन

Toxic Movie Review: यश का धांसू स्वैग और खूनी एक्शन, लेकिन कमजोर कहानी ने बिगाड़ा पूरा खेल

नेपाल में जलजला! फ्लैश फ्लड से मची तबाही, 8 की मौत, कई लापता, रौंगटे खड़े कर देगा बाढ़ का LIVE वीडियो