भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

पारदर्शिता और समावेशन की ओर बड़ा कदम: पंजाब विधानसभा ने छह महत्वपूर्ण विधेयक पास किए

Punjab Bill : पंजाब विधानसभा ने आज पूरे राज्य में शासन और लोक सेवाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और कुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से 6 महत्वपूर्ण विधेयक पास किए।

विधायी सुधारों का उद्देश्य नियामक प्रणालियों को सशक्त करना, प्रक्रियाओं को सरल बनाना और नागरिकों के अधिकारों व हितों की रक्षा करते हुए कारोबार करने में अधिक सुविधा सुनिश्चित करना है।

पास किए गए विधेयक

पास किए गए इन विधेयकों में कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां द्वारा द सीड्स (पंजाब संशोधन) विधेयक, 2025; कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद द्वारा पंजाब राइट टू बिज़नेस (संशोधन) विधेयक, 2025; वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा द्वारा पंजाब गुड्स एंड सर्विस टैक्स (संशोधन) विधेयक, 2025; राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां द्वारा पंजाब अपार्टमेंट एंड प्रॉपर्टी रेगुलेशन (संशोधन) विधेयक, 2025; वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा द्वारा पंजाब कोऑपरेटिव सोसाइटीज़ (संशोधन) विधेयक, 2025 और स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह द्वारा पंजाब टाउन इम्प्रूवमेंट (संशोधन) विधेयक, 2025 शामिल हैं।

बेहतर शासन के लिए विधायी पहल

इन विधायी उपायों से मौजूदा ढाँचे का आधुनिकीकरण होगा, प्रशासनिक प्रक्रियाएँ अधिक सुचारू होंगी और किसानों, उद्यमियों, करदाताओं, घर खरीदारों, सहकारी सदस्यों तथा शहरी निवासियों को लाभ पहुँचाने वाले निष्पक्ष अभ्यासों को यकीनी बनाना है।

पंजाब सरकार ने समावेशी विकास, पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने वाले सुधारों को लागू करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, जिससे राज्य के प्रशासन में जनता का विश्वास और मज़बूत होगा।

यह भी पढ़ें : पंजाब में शहरी विकास को नई दिशा, विधानसभा में टाउन इम्प्रूवमेंट एक्ट पारित

संबंधित खबरें

मेट्रो में सफर, बच्चों से बातचीत… 13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी, शताब्दी समारोह में हुए शामिल

केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा, सिया गोयल-चेतन चौधरी के तीसरे साथी को पुलिस ने पकड़ा

नरेला प्रॉपर्टी डीलर मर्डर का CCTV आया सामने, वारदात के बाद पिस्टल लहराते बाइक से भागे शूटर

नेपाल बाढ़ रेस्क्यू: नौ दिन बाद मलबे से जिंदा निकले दो लोग, जानिए कैसे बची जान

‘तेलंगाना आकर छात्रों से बात कीजिए’, राहुल गांधी को KTR ने दिया चैलेंज

Recommended Stories