बिहार की राजधानी पटना में कानून व्यवस्था और नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध गांजा जब्त किया है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो तस्करों को भी दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क का भी पता लगाया जा सके। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस खेप को कहां से लाया जा रहा था और इसे कहां खपाया जाना था।