भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

पवन सिंह बोले- “मेरा सौभाग्य रहा”, धर्मेंद्र के निधन पर शेयर की पुरानी तस्वीर

Pawan Singh : बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। सोमवार, 24 नवंबर, 2025 को उनकी मृत्यु की खबर ने फिल्म जगत और उनके चाहने वालों में शोक की लहर पैदा कर दी। लंबे समय से बीमार चल रहे धर्मेंद्र कुछ दिन पहले ही अस्पताल से घर लौटे थे, जहां उनका इलाज चल रहा था। निधन की खबर के बाद उनके चाहने वालों और फिल्म इंडस्ट्री से प्रतिक्रियाएं आने लगीं हैं। भोजपुरी अभिनेता और बीजेपी नेता पवन सिंह ने भी उन्हें याद करते हुए शोक व्यक्त किया।

पवन सिंह बोले- ‘मेरा सौभाग्य रहा’

पवन सिंह ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा है, “धर्मेन्द्र जी के निधन की खबर ने दिल को अंदर तक झकझोर दिया। ऐसा लग रहा है जैसे पर्दे का नहीं, बल्कि जिंदगी का एक उजाला हमारे बीच से चला गया। मेरा सौभाग्य रहा कि मुझे उनके साथ काम करने का अवसर मिला। सेट पर उनकी ममता, सरलता और इंसानियत आज भी याद करके आंखें नम हो जाती हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को परम शांति मिले। ॐ शांति ॐ।”

पवन सिंह ने अपने पोस्ट में धर्मेंद्र के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में धर्मेंद्र पवन सिंह के कंधे पर हाथ रखे दिखाई दे रहे हैं, जो उनके घनिष्ठ रिश्ते को दर्शाती है।

संबंधित खबरें

26 अगस्त 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें शुभ रंग और अंक

आ रही बिना स्टीयरिंग वाली कार, Tesla की ड्राइवरलेस टैक्सी का इंतजार खत्म! 3 सितंबर को Cybercab की लॉन्चिंग

चीनी हुई सस्ती, एक झटके में गिरा दाम, सरकार के कौन से फ़ैसले का दिखा असर

सालों बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग? सीमा विवाद पर चौंकाने वाला संकेत, जाने पूरा मामला….।

चीन की नई चाल या युद्ध की तैयारी? दक्षिण चीन सागर में दिखे 3 नए रहस्यमयी ढांचे

Recommended Stories