जब पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल से पहले दिखाई इंसानियत, बुजुर्ग महिला की मदद के लिए बढ़ाया हाथ

कर्नाटक के मैसूरु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संवेदनशील अंदाज देखने को मिला। कॉसमॉस तारामंडल के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान एक बुजुर्ग महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। महिला को चक्कर आते देख पीएम मोदी खुद उनकी मदद के लिए आगे आए और डॉक्टरों से उनका इलाज सुनिश्चित कराया।
PM मोदी ने बुजुर्ग महिला की खुद की मदद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कर्नाटक दौरे के दौरान एक बार फिर सुर्खियों में हैं. शुक्रवार को मैसूरु में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कुछ ऐसा किया, जिसने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींच लिया. कार्यक्रम के दौरान एक बुजुर्ग महिला की अचानक तबीयत खराब हो गई. उनकी हालत देखकर प्रधानमंत्री खुद उनके पास पहुंचे और तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की.

आखिर क्या है पूरा मामला?

शुक्रवार को मैसूरु में कॉसमॉस तारामंडल (COSMOS Planetarium) के उद्घाटन के दौरान नंजनगुड टाउन म्युनिसिपैलिटी की पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी कार्यकर्ता प्रेमा सिम्बैया की अचानक तबीयत बिगड़ गई, 70 वर्षीय प्रेमा को चक्कर आने लगे और वह कमजोर महसूस करने लगीं। उनकी हालत ऐसी हो गई कि उनके गिरने की आशंका पैदा हो गई. यह देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तुरंत उनकी मदद के लिए आगे आए.

पीएम मोदी ने बुजुर्ग महिला का हालचाल जाना और सुनिश्चित किया कि उन्हें तत्काल जरूरी सहायता मिले. महिला को संभलने में मदद के लिए जूस और इलेक्ट्रोलाइट्स दिए गए. प्रधानमंत्री ने अपने काफिले के साथ मौजूद डॉक्टर से महिला की उचित देखभाल सुनिश्चित करने को भी कहा.

बीजेपी महिला मोर्चा ने शेयर की तस्वीरें

इस घटना की तस्वीरें बीजेपी महिला मोर्चा ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर शेयर की हैं. महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री मोदी की संवेदनशीलता की सराहना करते हुए उन्हें सच्चा ‘प्रधान सेवक’ बताया.

बीजेपी महिला मोर्चा ने लिखा, “मदद के लिए आगे बढ़ा हाथ और परवाह करने वाला दिल, मैसूरु की रैली में, जब 70 वर्षीय प्रेमा के. को चक्कर आए और वे कमजोर महसूस करने लगीं, तो प्रधानमंत्री मोदी ने खुद उनका हाल जाना और यह सुनिश्चित किया कि उनके डॉक्टर उन्हें तुरंत जरूरी देखभाल और इलेक्ट्रोलाइट्स दें, यही बात प्रधानमंत्री मोदी को एक सच्चा ‘प्रधान सेवक’ बनाती है, जो हमेशा तब मौजूद रहते हैं, जब किसी को मदद की जरूरत होती है.”

प्रधानमंत्री के इस व्यवहार की बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर सराहना की है। घटना की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं.

मैसूरु में पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत

कर्नाटक दौरे के दौरान मैसूरु पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्थानीय लोगों और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर स्वागत का वीडियो भी शेयर किया.

पीएम मोदी ने लिखा, “धन्यवाद मैसूरु, कल आप लोग कमाल के थे!”

इससे पहले प्रधानमंत्री ने कर्नाटक को मिली विकास परियोजनाओं की सौगात का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था, “कर्नाटक के विकास को एक बड़ा बढ़ावा! कनेक्टिविटी और ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए आज ₹15,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की शुरुआत की जा रही है.”

बेंगलुरु में नम्मा मेट्रो की पिंक लाइन का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बेंगलुरु में नम्मा मेट्रो की पिंक लाइन का भी उद्घाटन किया, इस दौरान एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला. मेट्रो को हरी झंडी दिखाते समय प्रधानमंत्री मोदी ने डीके शिवकुमार का हाथ पकड़ा और दोनों नेताओं ने मिलकर झंडा लहराया. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच सहजता और आत्मीयता देखने को मिली. प्रधानमंत्री ने पिंक लाइन के उद्घाटन के साथ मेट्रो में सफर भी किया. इसके अलावा उन्होंने बेंगलुरु, मंगलुरु और गोवा के मडगांव को जोड़ने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई.

विकास परियोजनाओं के बीच पीएम मोदी का मानवीय अंदाज

कर्नाटक दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य को कनेक्टिविटी और ऊर्जा सुरक्षा से जुड़ी हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी. हालांकि, मैसूरु में बुजुर्ग महिला की मदद के लिए खुद आगे आने की घटना भी उनके इस दौरे के दौरान खासा चर्चा में रही. प्रधानमंत्री की इस संवेदनशीलता को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनकी सराहना की है.

संबंधित खबरें

शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी का रास्ता साफ? दिसंबर में लौटने की तैयारी, भारत ने रखीं दो बड़ी शर्तें

जब पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल से पहले दिखाई इंसानियत, बुजुर्ग महिला की मदद के लिए बढ़ाया हाथ

Box Office Report: ‘रामायण’ ने फिर मारी बाजी, ‘सीन’ की कमाई घटी, ‘मूकुथी अम्मान 2’ ने तोड़ा दम

अमेरिका में घंटों बाद बहाल हुई उड़ानें, FAA ने हटाई रोक, ट्रंप प्रशासन ने बताई वजह

आजम खान पर ED का शिकंजा, चार दिन की रिमांड में खुलेंगी मनी ट्रेल की परतें? जानिए लखनऊ की जगह दिल्ली क्यों लाए गए सपा नेता

Recommended Stories

शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी का रास्ता साफ? दिसंबर में लौटने की तैयारी, भारत ने रखीं दो बड़ी शर्तें

जब पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल से पहले दिखाई इंसानियत, बुजुर्ग महिला की मदद के लिए बढ़ाया हाथ

Box Office Report: ‘रामायण’ ने फिर मारी बाजी, ‘सीन’ की कमाई घटी, ‘मूकुथी अम्मान 2’ ने तोड़ा दम

अमेरिका में घंटों बाद बहाल हुई उड़ानें, FAA ने हटाई रोक, ट्रंप प्रशासन ने बताई वजह

आजम खान पर ED का शिकंजा, चार दिन की रिमांड में खुलेंगी मनी ट्रेल की परतें? जानिए लखनऊ की जगह दिल्ली क्यों लाए गए सपा नेता