Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

पंजाब में एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध से लड़ने के लिए SAPCAR योजना की शुरुआत: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह का संकल्प

Punjab News : पेनिसिलिन की खोज की 97वीं वर्षगांठ पर, पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज बढ़ते एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध (ए एम आर) के खतरे से निपटने के लिए एंटीमाइक्रोबियल स्टूवार्डशिप (ए एम एस) दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

पंजाब ने शुरू की एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध रोकथाम योजना

जिक्रयोग्य है कि मंत्री ने 15 सितंबर, 2025 को पंजाब-एस ए पी सी ए आर (एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध की रोकथाम हेतु समर्पित स्टेट एक्शन प्लान) की शुरुआत की। इससे पंजाब भारत का सातवाँ और क्षेत्र का अग्रणी राज्य बन गया, जिसने एंटीबायोटिक्स के अति उपयोग को रोकने के लिए समर्पित नीति अपनाई, जो कि एक महत्वपूर्ण वैश्विक स्वास्थ्य चुनौती है।

डॉ. बलबीर सिंह ने कहा, “97 साल पहले पेनिसिलिन की खोज ने आधुनिक चिकित्सा के क्षेत्र में क्रांति ला दी। इसके माध्यम से एंटीबायोटिक, एंटीवायरल और एंटी-फंगल दवाओं का मार्ग प्रशस्त हुआ और अंग प्रत्यारोपण जैसी जटिल सर्जरी संभव हुई। फिर भी, एक सदी से भी कम समय में, सूक्ष्मजीव मानवों से अधिक समझदार हो गए हैं और हमारे प्रमुख संस्थान पी जी आई चंडीगढ़ द्वारा किए गए अध्ययन के अनुसार इनमें प्रतिरोध क्षमता तेज़ी से विकसित हो रही है। यह ए एम आर अब चिकित्सीय विज्ञान की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक बन चुका है।”

‘रिवर्स’ मॉडल से AMR रोकने की रणनीति अपनाई

मंत्री ने चेतावनी दी कि यदि वर्तमान रुझान जारी रहा, तो पिछली सदी की कई चिकित्सा प्रगतियाँ बेकार हो सकती हैं। उन्होंने कहा, “हम प्रभावी एंटीबायोटिक दवाओं को उस गति से खो रहे हैं, जिस गति से नई एंटीबायोटिक दवाएँ बनाई जा रही हैं। इसका मतलब है कि सस्ती और मूल दवाएँ असफल हो रही हैं, जिसके कारण डॉक्टर आम बीमारियों के लिए भी महंगे विकल्पों का उपयोग करने को मजबूर हो रहे हैं।”

बताने योग्य है कि पंजाब-एस ए पी सी ए आर ने भाईवाल फोर्टिस अस्पताल, मोहाली द्वारा प्रस्तावित ‘रिवर्स’ (आर.आई.वी.ई.आर.एस) दृष्टिकोण अपनाया है। यह छह-रणनीतिक-प्राथमिकताओं वाला ढाँचा एएमआर से व्यापक रूप से निपटने के लिए तैयार किया गया है। ‘रिवर्स’ में प्रत्येक अक्षर एक मुख्य क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता है, जिसका उद्देश्य समग्र निगरानी को मज़बूत करना, एंटीबायोटिक के तर्कसंगत उपयोग को बढ़ावा देना, अंतर-क्षेत्रीय तालमेल बढ़ाना और जन जागरूकता को मज़बूत करना है।

डॉ. सिंह ने आश्वासन दिया कि 28 सितंबर, 2028 तक पेनिसिलिन की 100वीं वर्षगांठ तक, पंजाब सामूहिक प्रयासों के माध्यम से एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध को प्रभावी रूप से काबू कर लेगा।

यह भी पढ़ें : ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ का 209वां दिन: पंजाब पुलिस ने भारी मात्रा में नशीले पदार्थ सहित 66 तस्करों को किया गिरफ्तार

संबंधित खबरें

UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य कर विभाग को निर्देश दिए

Welcome To The Jungle : ‘वेलकम टू द जंगल’ मूवी को लेकर दर्शकों के बीच

Punjab News : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब के इतिहास में

Haryana News : कैथल जिले के चीका क्षेत्र में एक युवक पर कुछ लोगों द्वारा

NEET Paper Leak : सुप्रीम कोर्ट ने आज नीट 2026 पेपर लीक मामले की सुनवाई

Jaisalmer Natural Gas : जैसलमेर जिले के डांडेवाला क्षेत्र में प्राकृतिक गैस का नया भंडार

Rajasthan News : सीकर में NEET परीक्षा रद्द होने के बाद अवसाद में छात्र प्रदीप

China Coal Mine Accident : चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान में हुए

LPG price today : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज एक बार फिर बढ़ोतरी

Up News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने श्रमिक कल्याण, कौशल

Delhi Heatwave : मई की शुरुआत जहां दिल्लीवासियों के लिए राहत भरी रही थी, वहीं

Petrol-Diesel Price Hike : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज