Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

पंजाब के ग्रामीण युवाओं को पढ़ाई का नया मंच: तरुनप्रीत सौंद ने दी 278 लाइब्रेरियों की जानकारी, जल्द खुलेंगे और 58

Punjab Library Scheme : पंजाब के मुख्यमंत्री **भगवंत सिंह मान** द्वारा युवाओं में **पढ़ने की आदत** को और प्रोत्साहन देने और उन्हें प्रदेश की **सामाजिक-आर्थिक तरक़्क़ी** में भागीदार बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई **‘ग्रामीण लाइब्रेरी योजना’** के तहत पंजाब में बनी लाइब्रेरियों की संख्या **275 तक पहुँच गई** है। ग्रामीण क्षेत्रों में ये लाइब्रेरियाँ सफलतापूर्वक चल रही हैं, जबकि **आधुनिक सुविधाओं से युक्त 58 और लाइब्रेरियों का काम प्रगति अधीन** है।

प्रदेश के विकास का केंद्र बनेंगी लाइब्रेरियां

ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री **तरुनप्रीत सिंह सौंद** ने बताया कि मुख्यमंत्री **भगवंत सिंह मान** ने **15 अगस्त, 2024** को गाँव **ईसडू (खन्ना)** से ग्रामीण लाइब्रेरी योजना की शुरुआत की थी। मुख्यमंत्री ने यहाँ बनाई पहली लाइब्रेरी का उद्घाटन किया और स्कूली बच्चों से बातचीत की थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का सपना है कि ये ग्रामीण लाइब्रेरियाँ प्रदेश के **विकास और खुशहाली के केंद्र** के रूप में काम करें। पंजाब सरकार की इस पहल का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं में **पढ़ने की आदत विकसित** करना है। उन्होंने आशा जताई कि ये लाइब्रेरियाँ युवाओं की **क़िस्मत बदलने** में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी, जो यहाँ से पढ़कर बड़े **अफ़सर, वैज्ञानिक, डॉक्टर और तकनीकी विशेषज्ञ** आदि बनेंगे।

जिलेवार संचालित लाइब्रेरियों की दी जानकारी

ज़्यादा जानकारी देते हुए सौंद ने बताया कि अमृतसर ज़िले में **4 लाइब्रेरियाँ** कार्यशील हैं, जबकि बठिंडा में **29 लाइब्रेरियाँ** चल रही हैं। बरनाला में **9 लाइब्रेरियाँ** कार्यशील हैं और **2** का काम चल रहा है। इसी तरह फ़तेहगढ़ साहिब ज़िले में **11 लाइब्रेरियाँ** कार्यशील हैं और **2** का काम प्रगति अधीन है, फ़रीदकोट में **10 कार्यशील** और **2 प्रगति अधीन**, फ़ाज़िल्का में **21 कार्यशील** हैं, फ़िरोज़पुर में **15 लाइब्रेरियाँ** चल रही हैं और **9 लाइब्रेरियों** का काम प्रगति अधीन है।

उन्होंने आगे बताया कि होशियारपुर ज़िले में **6 लाइब्रेरियाँ** कार्यशील हैं और **9** का काम चल रहा है। लुधियाना में **30 कार्यशील** और **11 प्रगति अधीन**, मानसा में **17 कार्यशील** और **1 प्रगति अधीन**, मालेरकोटला में **11 कार्यशील** जबकि श्री मुक्तसर साहिब में **6 लाइब्रेरियों** का काम प्रगति अधीन है। मोगा में **14 लाइब्रेरियाँ** कार्यशील, पटियाला में **28 कार्यशील** और **2 प्रगति अधीन**, रूपनगर में **12 कार्यशील**, शहीद भगत सिंह नगर में **6 लाइब्रेरियाँ** कार्यशील हैं जबकि साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर में **12 लाइब्रेरियाँ प्रगति अधीन** हैं।

पंचायत मंत्री ने आगे बताया कि संगरूर ज़िले में **सबसे ज़्यादा 31 लाइब्रेरियाँ** चल रही हैं जबकि **2 लाइब्रेरियों** का काम प्रगति अधीन है। इसी तरह तरनतारन में **11** और जालंधर ज़िले में **2 लाइब्रेरियाँ** चल रही हैं।

सुविधाओं से लैस हैं लाइब्रेरियां

ज़िक्रयोग्य है कि ये लाइब्रेरियाँ **वाई-फ़ाई, सोलर पावर, डिजिटल एनालॉग** और **अन्य उच्च स्तरीय सुविधाओं** से युक्त हैं। इन लाइब्रेरियों में **साहित्यिक किताबें, विभिन्न विषयों की मानक पुस्तकें** और **पाठ्यक्रम से संबंधित विश्वस्तरीय पुस्तकें** उपलब्ध हैं, जो सीखने के लिए **अनुकूल अनुभव** प्रदान करती हैं।

यह भी पढ़ें : अमृतसर में सीमा पार से संचालित ड्रग तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 5 किलोग्राम हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार

संबंधित खबरें

आगरा। ताजनगरी आगरा में भारत अपडेट द्वारा आयोजित “कुशल नेतृत्व, बढ़ता उत्तर प्रदेश” कॉन्क्लेव प्रदेश

Weather Alert : दिल्ली-एनसीआर में पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी और लू का असर

Aaj Ka Rashifal : 29 मई को मन के कारक चंद्रमा का गोचर शुक्र ग्रह

NEET UG Re-Exam : नीट पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोपों के बाद रद्द की

Gujarat News : हमारे देश में आज भी लोग ‘डायन’ और तांत्रिकों में अंधविश्वास करते

Blue Origin : एलन मस्क की स्पेसएक्स के साथ अंतरिक्ष दौड़ में शामिल जेफ बेजोस

West Bengal News : पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हालिया विधानसभा चुनाव

Hamirpur Bridge Collapse : हमीरपुर के कुरारा क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक बड़ा हादसा हो

Punjab News : जागरूकता और आपसी सहयोग के माध्यम से पर्यावरण संबंधी नियमों के पालन

Punjab News : महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के दो कैडेटों अर्पित पराशर

Mukhyamantri Swasthya Yojana : पंजाब में बदलते तापमान और उमस भरी गर्मी के आगमन के