पंजाब रोडवेज बस से टकराया ट्रक, 4 की मौत, कई घायल

Bus Accident : हरियाणा के करनाल स्थित नेशनल हाईवे-44 पर एक भयावह सड़क दुर्घटना हुई। इस हादसे में लगभग 4 लोगों की मृत्यु हो गई है, वहीं कई लोग घायल हुए हैं। गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने पहले पंजाब रोडवेज की बस को टक्कर मारी, फिर एक कार और दो बाइकों को कुचलते हुए सर्विस लेन के पास पलट गया।

बस की कंडक्टर साइड पर लगी टक्कर

उल्लेखनीय है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक कार पर पलट गया। कार में फंसे दो लोगों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। वहीं, ट्रक चालक को केबिन का शीशा तोड़कर निकाला गया। टक्कर बस की कंडक्टर साइड में लगी, जिससे सवारियों में हड़कंप मच गया और कुछ यात्री घायल हो गए। इसके बाद ट्रक ने दो बाइकों और एक कार को भी अपनी चपेट में ले लिया। कार को कुचलते हुए ट्रक सर्विस लेन की रेलिंग के पास जाकर पलट गया।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। चार शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की गहन जांच कर रही है।

डिवाइडर पार कर रॉन्ग साइड आया ट्रक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा पानीपत से करनाल की ओर जाते हुए टोल से लगभग 1 किलोमीटर पहले हुआ। करनाल की तरफ से आए तेज रफ्तार ट्रक का चालक या तो सो गया था या नशे में था। अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर पार करते हुए गलत दिशा में आ गया और पंजाब रोडवेज की बस से टकरा गया।

संबंधित खबरें

CJP Protest: प्रदर्शन से पहले गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में 24 घंटे इंटरनेट बंद

Bypoll Results 2026: नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की जीत, तमिलनाडु में विजय की TVK का दबदबा

यूपी की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, BJP के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार चुने गए, देखें LIST

भारतीय मूल की नवी पिल्लई को शांति का नोबेल, ट्रंप को नहीं मिला पुरस्कार

मेट्रो के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त टिप्पणी, कहा- “मक्खी मारने के लिए हथौड़े की जरूरत क्यों”

Recommended Stories