Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

पंजाब सरकार द्वारा नौवें पातशाह गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर “लाइट एंड साउंड शो” का आयोजन

Guru Tegh Bahadur Show Punjab : मुख्यमंत्री **भगवंत सिंह मान** के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने नौवें पातशाह **गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस** के उपलक्ष्य में मंगलवार को साहिबजादा अजीत सिंह नगर, अमृतसर, फिरोजपुर और संगरूर में भव्य **“लाइट एंड साउंड शो”** आयोजित किए। इन कार्यक्रमों में प्रदेश के कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में **श्रद्धालु संगत** ने भाग लिया।

साहिबजादा अजीत सिंह नगर में उमड़ी भारी संगत

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि साहिबजादा अजीत सिंह नगर के सरस मेला ग्राउंड में आयोजित “लाइट एंड साउंड शो” में भारी संख्या में संगत ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस मौके पर दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री **मनीष सिसोदिया**, विधायक **कुलवंत सिंह (मोहाली)**, **कुलजीत सिंह रंधावा (डेराबस्सी)**, पर्यटन विभाग के सलाहकार **दीपक बाली**, मुख्यमंत्री पंजाब के मीडिया ओएसडी **अमनजोत सिंह**, जिला योजना समिति की चेयरपर्सन **प्रभजोत कौर** और पंजाब यूथ डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन **परमिंदर गोल्डी** मौजूद रहे।

अमृतसर, फिरोजपुर और संगरूर में भी दिखी श्रद्धा और भव्यता

अमृतसर के मेले ग्राउंड, रंजीत एवेन्यू में आयोजित शो में लोक निर्माण मंत्री **हरभजन सिंह ईटीओ** ने भाग लिया। वहीं, फिरोजपुर के कैंटोनमेंट स्टेडियम में सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री **डॉ. बलजीत कौर** ने संगत के साथ गुरु तेग बहादुर जी की महान कुर्बानी और दर्शन पर आधारित “लाइट एंड साउंड शो” देखा। संगरूर के रणबीर कॉलेज में आयोजित शो में विधायक **नरिंदर कौर भराज**, जिला प्रशासन और बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने पंजाब सरकार द्वारा इस आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन की **सराहना** की।

आधुनिक तकनीक से दिखाई गई गुरु तेग बहादुर जी की महान गाथा

इन सभी “लाइट एंड साउंड शो” में **आधुनिक लेजर लाइटों** और **3डी प्रोजेक्शन तकनीक** के माध्यम से गुरु तेग बहादुर जी के जीवन, उपदेशों, दर्शन और धर्म की रक्षा के लिए दी गई उनकी महान शहादत को अत्यंत प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया गया। उल्लेखनीय है कि **14, 17 और 20 नवंबर** को पंजाब के अन्य जिलों में भी इसी तरह के “लाइट एंड साउंड शो” आयोजित किए जाएँगे, जिनमें संगत बड़ी संख्या में भाग लेगी।

यह भी पढ़ें : पंजाब ने रचा इतिहास….भगवंत मान सरकार को मिला देश का “टॉप अचीवर” अवॉर्ड, जानिए कैसे बना उद्योगों का पसंदीदा राज्य

संबंधित खबरें

लाडकी बहिण योजना में महिलाओं को मिल सकती है बड़ी राहत, केंद्र समिति ने राशि

बारिश में कार वाइपर की कट-कट आवाज से परेशान हैं? नई ब्लेड खरीदने से पहले

US-Iran सीजफायर टूटने के बाद होर्मुज स्ट्रेट और तेल बाजार पर संकट बढ़ा, जिसका सीधा

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT जांच के बीच बड़ा खुलासा, सूत्रों के मुताबिक नोटों

Nifty में तेजी के संकेत, 24,200-24,300 पार होते ही दिख सकती है शॉर्ट-कवरिंग; 10 जुलाई

सुष्मिता देव, सुखेंदु शेख रॉय और प्रकाश बारिक हुए बीजेपी में शामिल, सियासी हलचल तेज

भारत-इंग्लैंड चौथे T20 में टीम इंडिया के सामने सीरीज बचाने की चुनौती, ब्रिस्टल में जीत

भिलाई के OYO होटल में प्रेमी-प्रेमिका के विवाद के बाद युवक की मौत का मामला

अमेरिका में भारतीय इंजीनियर पर पत्नी की हत्या का आरोप, डिजिटल सबूतों और चैट रिकॉर्ड

‘धमाल 4’ की रिलीज से पहले ही ‘धमाल 5’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया

पश्चिम एशिया (Middle East) एक बार फिर बारूद के ढेर पर बैठ गया है, अमेरिका

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने रक्षा, परमाणु ऊर्जा, समुद्री सुरक्षा और इंडो-पैसिफिक सहयोग को मजबूत करने