भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

पंजाब सरकार की सौगात: ग्रुप डी कर्मचारियों को मिलेगा 10,000 का ब्याज-मुक्त त्योहार एडवांस

Punjab News : पंजाब के वित्त मंत्री **एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा** ने पंजाब सरकार की ओर से **ग्रुप डी कर्मचारियों** के लिए आगामी त्योहारों को मनाने हेतु प्रत्येक कर्मचारी को **10,000 रुपये** का **ब्याज-मुक्त एडवांस** हासिल करने की पेशकश की घोषणा की। इस पहल का उद्देश्य त्योहारों के मद्देनज़र लगभग **35,894 कर्मचारियों** को **वित्तीय सहायता** उपलब्ध कराना है।

यहाँ जारी एक प्रेस विज्ञप्ति द्वारा यह खुलासा करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब सरकार की अपने कर्मचारियों के प्रति **प्रतिबद्धता** को रेखांकित करते हुए बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान राज्य में **36,065 ग्रुप डी कर्मचारी** थे, जिनमें से **13,375 (लगभग 37 प्रतिशत)** ने यह एडवांस लिया, जिस पर **13,37,50,000 रुपये** खर्च हुए।

आवश्यकता पर जारी किया जाएगा अतिरिक्त फंड

वित्त मंत्री चीमा ने कहा कि यदि इस वित्तीय वर्ष में **सभी योग्य ग्रुप डी कर्मचारी** इस अग्रिम का लाभ लेते हैं, तो कुल अनुमानित खर्च **35.89 करोड़ रुपये** होगा। उन्होंने पुष्टि की कि वित्त वर्ष **2025-26** के लिए इस उद्देश्य हेतु प्रारंभिक बजट **20 करोड़ रुपये** का प्रबंध किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि **अतिरिक्त खर्च** की आवश्यकता होगी, तो इस वित्तीय वर्ष के **संशोधित अनुमान** के माध्यम से **अतिरिक्त फंड उपलब्ध** करा दिए जाएँगे।

**दीवाली** के त्योहार (**20 अक्टूबर**) को देखते हुए, वित्त मंत्री ने घोषणा की कि यह राशि **17 अक्टूबर तक ख़ज़ाने से वितरित** कर दी जाएगी। संबंधित कर्मचारियों द्वारा इस ब्याज-मुक्त एडवांस की अदायगी **पाँच समान मासिक किश्तों** में की जाएगी, जिसकी कटौती प्रक्रिया **नवंबर 2025 की तनख़्वाह** से शुरू होगी।

यह भी पढ़ें : पंजाब के तरन तारन में ‘मेरा घर, मेरा मान’ योजना की शुरुआत, 11 गांवों के लोगों को मिले प्रॉपर्टी कार्ड

संबंधित खबरें

IND vs SL 2nd Test Day 3: दिनुशा का जुझारू अर्धशतक, भारत को फॉलोऑन कराने के लिए चाहिए 2 विकेट, कृष्णा-सुथार चमके

CM योगी का बड़ा ऐलान, अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी

‘चढ़ावे की चोरी नहीं होने देंगे’, बांके बिहारी मंदिर में दान को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश

बच्चे की हर जिद पूरी करना पड़ सकता है भारी, जानें 5 पैरेंटिंग टिप्स

बिहार: छात्र आंदोलन पर JDU की दो टूक, बोली-…….तो आंदोलन का क्या मतलब?’

Recommended Stories