पंजाब में सीवरमैन और सफाई कर्मियों की नियमित भर्ती सुनिश्चित करेगा सरकार: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

Sewer men recruitment : पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा, जो कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं को हल करने के लिए गठित कैबिनेट उप-समिति (सब-कमेटी) के अध्यक्ष (चेयरमैन) भी हैं, ने स्थानीय निकाय विभाग को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि सीवरमैन और सफाई सेवकों की होने वाली किसी भी नई भर्ती को नियमित आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों को कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है और इनमें से अधिकांश के पास रोजगार के अन्य विकल्प बहुत सीमित होते हैं।

चीमा ने कर्मचारियों से मिलकर उठाए मुद्दे

आज यहां स्थानीय निकाय विभाग की कर्मचारी संगठनों – पंजाब सफ़ाई मज़दूर फेडरेशन और पंजाब नगर पालिका कर्मचारी संगठन – के साथ बैठकों के दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने यह निर्देश दिए। इन उच्च स्तरीय बैठकों, जिनमें स्थानीय निकाय विभाग की मंत्री डॉ. रवजोत सिंह, विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव तेजवीर सिंह, निदेशक कुलवंत सिंह, पीएमआईडीसी की सीईओ दीप्ति उप्पल, विशेष सचिव वित्त अजय अरोड़ा और अतिरिक्त सचिव पर्सोनल गौतम जैन मौजूद थे, के दौरान वित्त मंत्री ने दोनों संगठनों के साथ उनकी मांगों और मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

सीवरमैन की समस्याओं पर रिपोर्ट के निर्देश

इन कर्मचारी संगठनों से चर्चा के आधार पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने स्थानीय सरकार विभाग को निर्देश दिए कि विभाग इन कर्मचारियों की मांगों और परेशानियों को हल करने के लिए रिपोर्ट तैयार कर कैबिनेट उप-समिति (सब-कमेटी) के समक्ष पेश करे, ताकि इन्हें जल्द से जल्द सुलझाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट में ख़ास तौर पर उन बीमारियों और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का उल्लेख किया जाए जिनका सीवरमैन को सामना करना पड़ता है।

कर्मचारी संगठनों ने बैठक में रखी अपनी मांगें

इन बैठकों में पंजाब सफ़ाई मज़दूर फेडरेशन से सूबा चेयरमैन चंदन ग्रेवाल, प्रधान विनोद कुमार बिट्टा, वाइस चेयरमैन सुरिंदर टोना, सूबा जनरल सचिव पवल गोडियाल और सचिव सनी सहोता, तथा पंजाब नगर पालिका कर्मचारी संगठन से जनरल सचिव कुलवंत सिंह सैनी, सीनियर मीट प्रधान गोपाल थापर, सोमनाथ आदिया, ललित कुमार, सरवन सिंह, कौशल कुमार और बूटा राम ने बैठक के दौरान अपना पक्ष रखा।

यह भी पढ़ें : अबू धाबी से पकड़ा गया BKI का हवलदार परमिंदर सिंह पिंडी, पंजाब पुलिस ने आतंकवाद को दिया बड़ा झटका

संबंधित खबरें

CJP Protest: प्रदर्शन से पहले गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में 24 घंटे इंटरनेट बंद

Bypoll Results 2026: नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की जीत, तमिलनाडु में विजय की TVK का दबदबा

यूपी की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, BJP के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार चुने गए, देखें LIST

भारतीय मूल की नवी पिल्लई को शांति का नोबेल, ट्रंप को नहीं मिला पुरस्कार

मेट्रो के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त टिप्पणी, कहा- “मक्खी मारने के लिए हथौड़े की जरूरत क्यों”

Recommended Stories

CJP Protest: प्रदर्शन से पहले गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में 24 घंटे इंटरनेट बंद

Bypoll Results 2026: नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की जीत, तमिलनाडु में विजय की TVK का दबदबा

यूपी की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, BJP के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार चुने गए, देखें LIST

भारतीय मूल की नवी पिल्लई को शांति का नोबेल, ट्रंप को नहीं मिला पुरस्कार

मेट्रो के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त टिप्पणी, कहा- “मक्खी मारने के लिए हथौड़े की जरूरत क्यों”