Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

पंजाब विजिलेंस ने एसएएस नगर में ASI को 30,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

संक्षेप में

  • एएसआई बलजिंदर 30,000 की रिश्वत लेते पकड़ा गया।
  • जाँच में नरमी के बदले रिश्वत मांगी गई।
  • आरोपी ने कुल 1.3 लाख की मांग की थी।
  • पहली किस्त के रूप में 30,000 तय हुए।
  • विजिलेंस ने सबूत के साथ गिरफ़्तार किया।

Punjab News : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी चल रही मुहिम के दौरान आज ज़िला एसएएस नगर के थाना लालडू में तैनात सहायक सब इंस्पैक्टर (एएसआई) बलजिंदर सिंह को 30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

आज यहां इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस कर्मचारी को गाँव छन्ना गुलाब सिंहवाला, ज़िला बठिंडा निवासी, जो इस समय एसएएस नगर ज़िले के खरड़ की गिलको वैली में रह रहा है, द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया।

रिश्वत में जाँच में नरमी और कार रिहाई शामिल

उन्होंने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो को दी शिकायत में बताया कि उक्त एएसआई उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 406 और 420 के तहत थाना लालडू में दर्ज मामले की जाँच कर रहा है और उसने उससे 1,30,000 रुपये की रिश्वत मांगी है। शिकायतकर्ता ने कहा कि यह रिश्वत जाँच में उसके पक्ष में काम करने के एवज में मांगी गई थी, जिसमें पुलिस रिमांड के दौरान 10,00,000 रुपये की ठगी की रकम की वसूली से बचाना, भविष्य की जाँच में नरमी बरतना और पुलिस कर्मचारी द्वारा कब्ज़े में ली गई लेकिन रिकॉर्ड में दर्ज न की गई उसकी कार को छोड़ना शामिल है।

रिश्वत की पहली किस्त 30,000 रुपये मांगी

उसने आगे बताया कि आरोपी कर्मचारी ने उसे रिश्वत की कुल रकम में से पहली किस्त के रूप में 30,000 रुपये तुरंत देने को कहा। उल्लेखनीय है कि शिकायतकर्ता ने आरोपी कर्मचारी की सारी बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी, जो उसने सबूत के तौर पर विजिलेंस ब्यूरो को सौंप दी। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए विजीलेंस ब्यूरो के फ्लाइंग स्क्वाड ने भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया।

ढाबे पर बुलाकर ली रिश्वत

उन्होंने आगे बताया कि योजना के अनुसार, आरोपी एएसआई ने शिकायतकर्ता को लालडू के नेशनल हाईवे पर स्थित पंजाबी वैष्णो ढाबे पर मिलने के लिए बुलाया, जहाँ वह अपनी निजी गाड़ी में पहुँचा। इस मौके विजिलेंस टीम ने आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया और इस संबंधी केस की आगे की जाँच जारी है।

यह भी पढ़ें : पारदर्शिता और समावेशन की ओर बड़ा कदम: पंजाब विधानसभा ने छह महत्वपूर्ण विधेयक पास किए

संबंधित खबरें

Aaj Ka Rashifal 20 July 2026: शिव योग और हस्त नक्षत्र का शुभ संयोग, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

राजौरी में बारिश और लैंडस्लाइड का कहर: 12 लोगों की मौत, कई लापता; जानिए क्यों इतना संवेदनशील है यह इलाका

संसद के मॉनसून सत्र के बीच दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

फुटबॉल का नया ‘किंग’ बना स्पेन, अर्जेंटीना को हराकर जीता FIFA World Cup 2026; मेसी का बैक-टू-बैक खिताब का सपना टूटा

रोहित-विराट पर सवाल खत्म, अब गौतम गंभीर दें जवाब

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 20 July 2026: शिव योग और हस्त नक्षत्र का शुभ संयोग, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

राजौरी में बारिश और लैंडस्लाइड का कहर: 12 लोगों की मौत, कई लापता; जानिए क्यों इतना संवेदनशील है यह इलाका

संसद के मॉनसून सत्र के बीच दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

फुटबॉल का नया ‘किंग’ बना स्पेन, अर्जेंटीना को हराकर जीता FIFA World Cup 2026; मेसी का बैक-टू-बैक खिताब का सपना टूटा

रोहित-विराट पर सवाल खत्म, अब गौतम गंभीर दें जवाब