प्रेमानंद महाराज की शरण पहुंचे Palash Muchhal, मास्क लगाए दिखे, फोटो वायरल

Palash Muchhal : संगीतकार पलाश मुच्छल और क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी स्थगित होने के बाद से पलाश कई दिनों से विवादों में घिरे हुए हैं। पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना का विवाह 23 नवंबर को होने वाला था, लेकिन चिकित्सा कारणों से शादी की तारीख आगे बढ़ा दी गई। हाल ही में पलाश मुच्छल वृंदावन में प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

प्रेमानंद महाराज की शरण में पलाश मुच्छल

प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचने के बाद पलाश मुच्छल की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें पलाश मास्क लगाए बैठे नजर आ रहे हैं। उन्होंने सफेद शर्ट और काली जैकेट पहनी हुई है। सिंगर की कोरियोग्राफर के साथ फ्लर्टी चैट लीक हुई थी, जिसके कारण उन पर स्मृति के साथ विश्वासघात करने के आरोप भी लगे थे। प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने के बाद लोगों का मानना है कि पलाश अब अपनी छवि सुधारने का प्रयास कर रहे हैं।

पलाश और स्मृति की शादी टलने का कारण

उल्लेखनीय है कि स्मृति के पिता की तबीयत खराब हो गई थी, जिसके कारण शादी को स्थगित कर दिया गया। शादी स्थगित होने के बाद स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी से संबंधित सभी तस्वीरें और वीडियो हटा दिए थे। इसी बीच पलाश की कोरियोग्राफर के साथ कुछ व्यक्तिगत चैट भी वायरल हुए थे, जिस वजह से पलाश पर स्मृति को धोखा देने का आरोप भी लगा था।

संबंधित खबरें

6 साल का इंतजार खत्म! पंजाब में फिर साथ आए BJP और अकाली दल, क्या 2027 में बदलेगा सत्ता का समीकरण?

बाबा रामदेव के ‘पाखंडी-ढोंगी’ वाले बयान पर धीरेंद्र शास्त्री ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘वो…!

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 52 गेंदों में ठोका सबसे तेज दोहरा शतक, 28 छक्कों की मदद से बनाए 204 रन

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 28 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, 14 छक्कों से मचाया तहलका

‘पंजाब और पंजाबियों की भलाई को प्राथमिकता’, अकाली दल की NDA में वापसी पर PM मोदी ने जताई खुशी

Recommended Stories