राहुल गांधी के बयान पर मचा बवाल, निशिकांत दुबे ने इंदिरा गांधी की पुरानी फोटो शेयर कर उठाए सवाल

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने निशाना साधते हुए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुरानी तस्वीर और वीडियो शेयर किए। दुबे ने राहुल गांधी की राजनीतिक समझ और विदेश नीति से जुड़े बयानों पर सवाल उठाए, जिससे सियासी बहस तेज हो गई।
निशिकांत दुबे ने इंदिरा गांधी की फोटो शेयर कर साधा निशाना, सियासत गरम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति और विदेशी नेताओं से गले मिलने के अंदाज पर राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। बीजेपी के कई बड़े नेता और केंद्रीय मंत्री राहुल गांधी पर लगातार हमलावर हैं। जेपी नड्डा के तीखे पलटवार के बाद अब बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने भी उन पर निशाना साधा है।

निशिकांत दुबे ने शेयर कीं पुरानी तस्वीरें

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (Twitter) पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वे क्यूबा के पूर्व नेता फिदेल कास्त्रो के गले मिलती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी की भी वह फोटो पोस्ट की, जब उन्होंने संसद में अचानक पीएम मोदी को गले लगा लिया था। इन तस्वीरों के जरिए निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के बयान पर सवाल खड़े किए हैं।

आखिर राहुल गांधी ने क्या कहा था?

एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर चुटकी लेते हुए कहा था कि विदेश नीति का मतलब सिर्फ “नेताओं को गले लगाना” नहीं होता। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित को गले लगाया, जिस पर संदीप दीक्षित ने मजाक में कहा, “मेलोनी समझ कर तो नहीं पकड़ा?”

इसी दौरान राहुल गांधी ने यह दावा भी किया कि उनकी राजनीति से पीएम मोदी परेशान हैं और उन्हें रात में नींद नहीं आती। उन्होंने अमित शाह पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जिन्हें बीजेपी में चाणक्य और सरदार पटेल माना जाता था, वे कई दिनों तक संसद नहीं आ सके क्योंकि अब वे देश की असली आवाज महसूस कर रहे हैं।

बीजेपी का पलटवार

राहुल गांधी के इन बयानों पर केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने दुख जताते हुए कहा कि देश के लोकतंत्र का यह दुर्भाग्य है कि उसे ऐसा विपक्ष का नेता मिला है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि कांग्रेस के लिए इससे ज्यादा दुख की बात क्या होगी कि उन्हें राहुल गांधी को अपना नेता मानना पड़ रहा है।

संबंधित खबरें

यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

‘हमने मॉडिफाइड फॉर्म 6 को मंजूरी नहीं दी’, CEC विवाद के बीच CJI सूर्यकांत का बयान

CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग पर SC का इनकार, कहा- ‘न्यूज रिपोर्ट के आधार पर आदेश नहीं देंगे’

दिल्ली रेप: सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस को फटकार, जज ने कहा- ‘….आरोपियों के बीच ख़ौफ़ होना चाहिए।

‘दुबारा होगा हमला’! अलकायदा की चेतावनी! ओमानी पायलट हिमामी की तारीफ

Recommended Stories

यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

‘हमने मॉडिफाइड फॉर्म 6 को मंजूरी नहीं दी’, CEC विवाद के बीच CJI सूर्यकांत का बयान

CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग पर SC का इनकार, कहा- ‘न्यूज रिपोर्ट के आधार पर आदेश नहीं देंगे’

दिल्ली रेप: सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस को फटकार, जज ने कहा- ‘….आरोपियों के बीच ख़ौफ़ होना चाहिए।

‘दुबारा होगा हमला’! अलकायदा की चेतावनी! ओमानी पायलट हिमामी की तारीफ