भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी सहित कई दिग्गजों का अभिनेता धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि, कहा – भारतीय सिनेमा के एक युग का अंत

Dharmendra Passes Away : बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र ने अब इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। लंबे समय से बीमार चल रहे धर्मेंद्र मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। वह 12 नवंबर को अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए थे और घर आ गए थे। मगर 90वें जन्मदिन से ठीक 14 दिन पहले अभिनेता ने इस दुनिया से विदा ले लिया। अभिनेता की मृत्यु ने पूरे मनोरंजन जगत को सदमे में डाल दिया है। वहीं इस दुखद घड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित कई दिग्गज हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने धर्मेंद्र को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “जाने-माने एक्टर और पूर्व सांसद श्री धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है। सबसे पॉपुलर एक्टर्स में से एक, उन्होंने अपने दशकों लंबे शानदार करियर में कई यादगार परफॉर्मेंस दीं। भारतीय सिनेमा की एक बड़ी हस्ती के तौर पर वह अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं जो कलाकारों की नई पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उनके परिवार, दोस्तों और चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।”

भारतीय सिनेमा के एक युग का अंत: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, “धर्मेंद्र जी के जाने से इंडियन सिनेमा में एक युग का अंत हो गया है। वह एक आइकॉनिक फिल्म पर्सनैलिटी थे, एक जबरदस्त एक्टर थे जो अपने हर रोल में चार्म और गहराई लाते थे। जिस तरह से उन्होंने अलग-अलग रोल किए, उसने अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ। धर्मेंद्र जी अपनी सादगी, विनम्रता और प्यार के लिए भी उतने ही जाने जाते थे। इस दुख की घड़ी में, मेरी दुआएं उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत फैंस के साथ हैं। ओम शांति।”

बता दें कि इनके अलावा कई बॉलीवुड सितारों ने शोक व्यक्त किया है। जिसमें कपिल शर्मा, शिल्पा शेट्टी, अक्षय कुमार सहित कई हस्तियां शामिल हैं।

https://www.instagram.com/p/DRbx_qwDA7v/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/DRbx_qwDA7v/?utm_source=ig_web_copy_link

संबंधित खबरें

इटावा में अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- ‘चुनाव नजदीक हैं, अब बीजेपी का समय खत्म’

CM योगी ने धूमधाम से मनाया स्कूली बच्चियों के साथ रक्षाबंधन, बांधी राखी

PM मोदी ने बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन, मासूमों से की मुलाकात और लगाया हाई-फाइ, वीडियो वायरल

नेपाल में बाढ़ के बाद चीन में भूकंप के झटके, तिब्बत में बांध टूटने की खबर से बढ़ी चिंता

देशभर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, दिल्ली में 1777 केस पार, सरकार अलर्ट, जानें जरूरी निर्देश

Recommended Stories